Monday, September 14खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में चला विशेष अभियान, फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील

UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में चला विशेष अभियान, फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील

राज्य, राष्ट्रीय
कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोचिंग संस्थान (Coaching Institute) से जुड़े हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर के प्रमुख कोचिंग हब काकादेव में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान (Special Campaign) के दौरान फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया. जांच में इन संस्थानों में भवन और सुरक्षा संबंधी मानकों के उल्लंघन की बात सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। केडीए अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर उन संस्थानों को चिह्नित किया, जहां आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान संस्थानों को खाली कराया गया और बाद में उन्हें सील कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, अभियान के तहत विभिन्न जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई. पहले चरण में 22 संस्थानों को चिह्नित किया ...
Qatar : रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका….13 लोगों की मौत, मृतकों में 12 भारतीय

Qatar : रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाका….13 लोगों की मौत, मृतकों में 12 भारतीय

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
दोहा। कतर (Qatar) के रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स (Ras Laffan LNG complex) में हुए भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है जिनमें भारतीयों की संख्या 12 बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं. भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने भी इस घटना पर चिंता जताई है. ये हादसा उस समय हुआ जब ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित गैस फैसिलिटी में काम दोबारा शुरू किया जा रहा था। कतर के अधिकारियों ने इस घटना को बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ एक टेक्निकल एक्सीडेंट बताया है. यह सुविधा देश के सबसे बड़े LNG प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी का हिस्सा है. कतर के एनर्जी मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने इस हादसे पर गहरी चिंता जताई है. दूतावास ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है. ...
MP: गुना में ट्रिपल मर्डर ने उड़ाए पुलिस के होश…. एक के बाद एक… 3 सड़े-गले शव मिलने से सनसनी

MP: गुना में ट्रिपल मर्डर ने उड़ाए पुलिस के होश…. एक के बाद एक… 3 सड़े-गले शव मिलने से सनसनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले (Guna district) से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक ही मकान के भीतर से एक के बाद एक तीन सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इस 'ट्रिपल मर्डर' की उलझी गुत्थी ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. जांच में मामला करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन के विवाद (Disputes Prime land) और लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस ने तफ्तीश में बताया कि मृतक ओमप्रकाश शर्मा (56) और गिंदा बाई (45) लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. ओमप्रकाश शर्मा बेशकीमती जमीनों का मालिक था. पत्नी की मौत के बाद उसके दोनों बेटे घर छोड़कर चले गए थे. अकेलेपन का शिकार ओमप्रकाश शिवपुरी जिले की महिला गिंदा बाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था. दोनों शराब पीने के आदी थे। 18 जून को आखिरी बार देखा, 4 दिन बाद ऐसे खुला राजओमप्रकाश...
Delhi: तकिया काले खान इलाके में बाल्मीकि बस्ती में लगी भीषण आग…. कई झुग्गियां जलीं

Delhi: तकिया काले खान इलाके में बाल्मीकि बस्ती में लगी भीषण आग…. कई झुग्गियां जलीं

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर आग की घटना सामने आई है. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (Maulana Azad Medical College) के पीछे, तकिया काले खान इलाके (Takiya Kale Khan area) की बाल्मीकि बस्ती (Valmiki Basti) की झुग्गियों में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें 11 बजकर 22 मिनट पर आग की जानकारी मिली थी. आग की गंभीरता देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बढ़ाई गईं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब 11 बजे भड़की आगघटना के एक चश्मदीद मोहम्मद फैजान ने मीडिया को बताया, 'रात के पौने 11 बज रहे थे. हम सामने बैठे थे और ...
MP की रत्नगर्भा नगरी आज भी उगल रही हीरे, फिर चमकी महिला की किस्मत

MP की रत्नगर्भा नगरी आज भी उगल रही हीरे, फिर चमकी महिला की किस्मत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। पन्ना जिले (Panna district) की रत्नगर्भा धरती (Ratnagarbha Dharti) से एक बार फिर बेशकीमती हीरा (Invaluable Diamond) मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की निजी भूमि की उथली खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मीना सिंह के पति राणा सिंह साल 2021 में कोरोना काल के बाद पन्ना आए थे. यहां हीरों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने तमाम इलाकों में खदानें लगाना शुरू किया. तब से अब तक उन्हें 15 छोटे-बड़े हीरे मिल चुके हैं। मुनीम गौतम मिस्त्री ने बताया कि यह हीरा जरुआपुर की खदान से प्राप्त हुआ है और उनके दोस्त राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी, जिसमें वह देखरेख का कार्य करते हैं। वही...
लखनऊ अग्निकांड ने छीनी 15 परिवारों की खुशियां… खिड़की तोड़ पाइप से नीचे उतरी युवती ने सुनाई अपने बचने की कहानी

लखनऊ अग्निकांड ने छीनी 15 परिवारों की खुशियां… खिड़की तोड़ पाइप से नीचे उतरी युवती ने सुनाई अपने बचने की कहानी

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलीगंज क्षेत्र (Aliganj area) के पुरनिया इलाके में हुए भयावह अग्निकांड (Horrific fire incident) ने जहां 15 परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया, वहीं इस हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है. आग की इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिम्मेदार व्यक्तियों पर FIRमामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब तक रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तुशांक कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रव...
केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए फिर बनाया सॉलिसिटर जनरल, पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी बढ़ा

केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए फिर बनाया सॉलिसिटर जनरल, पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी बढ़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए पुनर्नियुक्त करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका नया कार्यकाल एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तुषार मेहता देश के दूसरे सबसे बड़े विधि अधिकारी के रूप में अगले तीन वर्षों तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बने रहेंगे। यह आदेश शनिवार को जारी किया गया, जिसे रविवार को सार्वजनिक किया गया। पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को भी मिला नया कार्यकाल एसीसी ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) की भी तीन वर्षों के लिए पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी और के.एम. नटराज का नया कार्यकाल एक जुलाई 2026...
25 गांवों का हुआ था विस्थापन, अब कूनो में एशियाई शेरों की बसावट की मांग तेज; राष्ट्रपति के दौरे के बीच शुरू हुआ आंदोलन

25 गांवों का हुआ था विस्थापन, अब कूनो में एशियाई शेरों की बसावट की मांग तेज; राष्ट्रपति के दौरे के बीच शुरू हुआ आंदोलन

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
श्योपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के दौरे के दौरान एशियाई शेरों की बसावट का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कूनो संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कूनो को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप एशियाई शेरों का दूसरा आवास बनाने की मांग दोहराई। रविवार को श्योपुर के गांधी पार्क में आयोजित धरना-सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और समिति के संयोजक अतुल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 25 गांवों के 4545 परिवारों के विस्थापन का हवाला कूनो संघर्ष समिति का कहना है कि भारतीय वन्यजीव संस्थान के सर्वेक्षण के बाद वर्ष 1993-94 में कूनो क्षेत्र को एशियाई शेरों के लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित आवास के रू...
देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भूजल संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय भूजल सर्वेक्षण-2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भूजल के अत्यधिक दोहन वाले राज्यों में सबसे आगे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में भी स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भूजल के उपयोग की वर्तमान गति जारी रही तो आने वाले वर्षों में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट राष्ट्रीय भूजल पुनर्भरण ब्यूरो (एनबीजीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की 153 मूल्यांकन इकाइयों में से 72.55 प्रतिशत इकाइयां अत्यधिक दोहन की श्रेणी में पहुंच चुकी हैं, जबकि केवल 11.11 प्रतिशत इकाइयां ही सुरक्षित स्थिति में हैं। इसी प्र...
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में निहंगों से जुड़े विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में हंगामे और कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कर्णप्रयाग क्षेत्र में 27 जून तक बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। गुरुद्वारे की छत पर डटे रहे निहंग, साथियों की रिहाई की मांग जानकारी के अनुसार, नगरासू गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर सात से आठ निहंग डटे हुए हैं। वे 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। छत पर पत्थर और अन्य सामान जमा होने की सूचना के बाद पुलिस और आईटीबीपी ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। रुद...