Monday, November 9खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

दतिया से कांग्रेस MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को रद्द करने की मांग…. HC में याचिका दायर

दतिया से कांग्रेस MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को रद्द करने की मांग…. HC में याचिका दायर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। हाल ही में एमपी (MP) की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly seat) पर हुए उपचुनाव (By-election) में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के एमएलए घनश्याम सिंह (Congress MLA Ghanshyam Singh) की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है। भाजपा नेता दीपक बेलपत्री ने कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि घनश्याम सिंह ने चुनावी हलफनामे में 1991 के एक पुराने आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई इसलिए उनका चुनाव रद्द किया जाए। क्या आरोप?याचिका में घनश्याम सिंह का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि घनश्याम सिंह ने चुनावी हलफनामे में दतिया के कोतवाली थाने में दर्ज 2 आपराधिक मामलों की जानकारी दी है लेकिन साल 1991 में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले का उल्लेख नहीं किया है। भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री की ओर से दायर ...
MP: बांधवगढ़ रिजर्व में लगातार बढ़ रहा गौर का कुनबा, कान्हा में वन भैंसा को दोबारा बसाया

MP: बांधवगढ़ रिजर्व में लगातार बढ़ रहा गौर का कुनबा, कान्हा में वन भैंसा को दोबारा बसाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उमरिया। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बांधवगढ़ (Bandhavgarh ) और कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में बड़े शाकाहारी वन्यजीवों के संरक्षण और पुनर्स्थापना पर काम किया जा रहा है. बांधवगढ़ में गौर यानी इंडियन बायसन (Gaur - Indian Bison) की संख्या बढ़ाने पर जोर है, जबकि कान्हा में वन भैंसा यानी वाइल्ड बफेलो को दोबारा बसाने की प्रक्रिया जारी है. दोनों प्रजातियां दिखने में कुछ हद तक समान लग सकती हैं, लेकिन इनके आवास, खान-पान और जैविक विशेषताओं में अंतर है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के अनुसार, गौर एशिया का सबसे बड़ा जंगली गौवंश है. बांधवगढ़ में गौर वर्ष 1998 में विलुप्त हो गया था. इसके बाद वर्ष 2011-12 में कान्हा से 50 गौर लाकर इन्हें बांधवगढ़ में पुनः स्थापित किया गया. इनकी संख्या बढ़कर करीब 170 तक पहुंच गई। आनुवंशिक विविधता बनाए रखने के उद्देश्य से सतपुड़...
MP: सागर जहरीली शराब कांड का एक और आरोपी भुठभेड़ में गिरफ्तार…

MP: सागर जहरीली शराब कांड का एक और आरोपी भुठभेड़ में गिरफ्तार…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड (Spurious liquor) में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल मनीष लोधी (Manish Lodhi) उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मनीष लोधी पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. उसके साथ आशीष साहू नाम के एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह पूरी घटना मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक जब टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो दोनों तरफ से गोलीबारी की नौबत आ गई. इस दौरान मनीष लोधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. वहीं पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके की तलाशी ली, जिसमें दो देशी कट्...
सिम का दुरुपयोग अब पड़ेगा भारी…. हो सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख तक का जुर्माना

सिम का दुरुपयोग अब पड़ेगा भारी…. हो सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख तक का जुर्माना

अपराध, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (Telecommunications Department) ने सोमवार को फर्जी तरीके से सिम (Sim) जारी करने, दूरसंचार पहचान संख्या के गलत इस्तेमाल और आईएमईआई नंबर (IMEI number) से छेड़छाड़ को लेकर सावधान किया है। विभाग ने कहा कि ऐसे मामलों में तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। मध्य प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में फर्जी तरीके से सिम जारी किए जाने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद यह सलाह जारी की गई। जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ में एक प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट ने नागरिकों के दस्तावेजों का उनकी जानकारी के बिना इस्तेमाल कर 25 मोबाइल कनेक्शन जारी कर दिए। इसके बाद दूरसंचार विभाग, संबंधित कंपनियों ने पीओएस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही भविष्य में नई सिम जारी करने पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि पीओएस द्वारा जारी 25 मोबाइल नंबरों की दूरसंचार विभाग के डिजिटल इ...
हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन में MDR पर GST में राहत की उम्मीद… छोटे कारोबारियों को होगा फायदा!

हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन में MDR पर GST में राहत की उम्मीद… छोटे कारोबारियों को होगा फायदा!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। छोटे कारोबारियों (Small Business Owners) के लिए UPI से जुड़े खर्च को लेकर राहत की उम्मीद बन रही है। 7 अक्टूबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में कुछ हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (Merchant Discount Rate- MDR) पर GST से राहत देने के विकल्प पर चर्चा हो सकती है। खासतौर पर उन छोटे व्यापारियों के लिए यह मुद्दा महत्वपूर्ण है, जो GST के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं और इसलिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ नहीं उठा सकते। GST नियमों के तहत सामान्य तौर पर वस्तुओं का कारोबार करने वाले ऐसे व्यवसाय जिनका सालाना टर्नओवर ₹40 लाख से कम है और सेवाओं से जुड़े कारोबार जिनका टर्नओवर ₹20 लाख से कम है, उन्हें GST रजिस्ट्रेशन से छूट मिल सकती है। ऐसे कारोबारी आमतौर पर ITC का दावा नहीं कर पाते। ऐसे में अगर UPI ट्रांजैक्शन पर MDR के ऊपर GST लगाया जाता है, तो यह टैक्स उनके ...
H-1B पर ट्रंप की सख्ती…. US छोड़ अब जर्मनी-ब्रिटेन जैसे देशों का रुख कर रहे भारतीय पेशेवर

H-1B पर ट्रंप की सख्ती…. US छोड़ अब जर्मनी-ब्रिटेन जैसे देशों का रुख कर रहे भारतीय पेशेवर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) में एच-1बी वीजा (H-1B Visa) पर सख्ती और लगातार बदलते नियमों ने भारतीय पेशेवरों (Indian Professionals) और शोधकर्ताओं के कॅरिअर विकल्पों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते एक साल में वीजा शुल्क और प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बढ़ने के बीच भारतीय पेशेवर जर्मनी व ब्रिटेन (Germany and Britain) जैसे देशों का रुख कर रहे हैं। कुछ पेशेवर भारत लौटने का मन भी बना चुके हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स के ताजा आंकड़े इसके स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। भौतिकी में पीएचडी करने वाले विदेशी स्कॉलर्स के अमेरिका छोड़ने की दर 2023-24 के 16% से बढ़कर 2024-25 में 29% हो गई। यह तीन दशक में एक साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वहीं, 60% अमेरिकी विवि में विदेशी छात्रों के आवेदन में कमी आई है। चालू वित्त वर्ष के तो शुरुआती नौ महीने में वीजा आवेदन में 10% की बड़ी गिरावट आई है। पलायन के दर्...
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मई के बाद से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मई के बाद से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Prices) में मामूली तेजी है। हालांकि, एक दिन पहले ही दाम में करीब 3.50 डॉलर प्रति बैरल की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। इसके बावजूद आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices) नहीं बढ़ाए हैं। बता दें कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में मई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल-डीजल के आज के रेटआज 22 सितंबर को देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 ...
Assam: चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े… भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव

Assam: चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े… भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नागांव । असम (Assam) के नागांव (Nagaon) में सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. समागुड़ी विधानसभा (Samaguri Assembly Constituency) के बारामा बाजार इलाके में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इसी दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के काफिले पर पथराव कर दिया गया. बताया जा रहा है कि बघेल नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे, तभी समागुड़ी के बरमा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और गो-बैक के नारे लगाए. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। भूपेश बघेल के काफिले पर पथरावयह घटना तब हुई जब भूपेश बघेल, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस उम्मीदवार सिबामोनी बोरा एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे. रास्ते में कुछ लोगों ने उनके काफिले को काल...
मौसम ने फिर ली करवट… बना दमदार वेटर सिस्टम… कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम ने फिर ली करवट… बना दमदार वेटर सिस्टम… कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट (Change Weather) लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना सिस्टम अब मजबूत हो रहा है और इसका असर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में दिखाई देने लगा है. इस वेदर सिस्टम (Weather system) का ओडिशा (Odisha) में सबसे ज्यादा असर होने का अनुमान है, जहां अगले दो दिनों के लिए बेहद भारी बारिश का अलर्ट है. दूसरी ओर दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम फिलहाल साफ रहने वाला है, लेकिन सप्ताह के दूसरे हिस्से में बारिश और गरज-चमक का दौर बढ़ सकता है. यूपी के अलग-अलग इलाकों में भी मौसम के इस बदलाव का असर दिखेगा। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है. इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सि...
SIR: बंगाल में 37 लाख अपील, 5 माह में निपटी मात्र 1.26 लाख, इस स्पीड से सभी के निपटारे में लगेंगे 12 साल

SIR: बंगाल में 37 लाख अपील, 5 माह में निपटी मात्र 1.26 लाख, इस स्पीड से सभी के निपटारे में लगेंगे 12 साल

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गहन पुनरीक्षण अभियान (Intensive Review Campaign- SIR) में नाम कटने के बाद वोटर लिस्ट में दोबारा नाम शामिल करने वाली इतनी अपील आ गई हैं कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा बनाया गया ट्राइबन्यूनल (Tribunal) अगले 12 साल में भी इनका निपटारा नहीं कर पाएगा। चुनाव आयोग ने ही सुप्रीम कोर्ट में जवाब देते हुए बताया है कि पिछले पांच महीने में 1 लाख 26 हजार मामलों का निपटारा हो पाया है। वहीं 37 लाख से ज्यादा अपील ट्राइबन्यूल में आई हैं। ऐसे में अगर यही स्पीड रही तो सारी अपील निपटाने में 12 साल का समय लग जाएगा। एक महीने में कितने केस सुलझाए जा रहेअगर आंकड़ों पर और ट्राइब्यूनल के काम करने की स्पीड पर कौर करें तो एक महीने में लगभग 25 हजार 238 मामलों का निपटारा हो रहा है। इसमें शनिवार और रविवार को छुट्टी के तौर पर नहीं गिना गया है। वहीं 16 सितंबर तक कुल 37,05...