Sunday, November 8खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP: शिवपुरी के करैरा में कुएं में मिले मां-बेटे का शव…. महिला ने मासूम को दुपट्टे से बांध रखा था

MP: शिवपुरी के करैरा में कुएं में मिले मां-बेटे का शव…. महिला ने मासूम को दुपट्टे से बांध रखा था

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के करैरा (Karera) में पुलिस लाइन के नीचे बने 'पीपल वाले कुएं' में एक महिला और उसके बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना प्रभारी (टीआई) विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा निवासी करैरा के रूप में हुई है. दिल दहला देने वाली बात यह सामने आई है कि महिला ने अपने 7 साल के मासूम बेटे को अपने दुपट्टे से बांधकर कुएं में छलांग लगाई थी. पति से विवाद के बाद दिल्ली से आई थी मायकेपरिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवानी का अपने पति भूपेंद्र से विवाद चल रहा था. इसी अनबन के कारण वह क...
MP: इंदौर में नवरात्रि से पहले अवैध गर्भपात किट का जखीरा बरामद …, उठे सवाल

MP: इंदौर में नवरात्रि से पहले अवैध गर्भपात किट का जखीरा बरामद …, उठे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई इंदौर (Indore) में नवरात्र से पहले अवैध गर्भपात किटों (Illegal Abortion Kits) के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है. औषधि विभाग की कार्रवाई में 19 हजार से ज्यादा गर्भपात किट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 92 लाख रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के मिलने के बाद अब इनके सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी विधायक उषा ठाकुर (BJP MLA Usha Thakur) ने मामले को गंभीर बताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है. वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि प्रशासन यह पता लगा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें किन-किन जगहों पर भेजा जाना था। दरअसल, इंदौर में अवैध गर्भपात किटों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गर्भपात किट बरामद की गई हैं. सामने आई जानकारी के मुत...
MP: भाजपा के नए प्रभारी आज से भोपाल दौरे पर….. वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, बूथों पर होगा संवाद

MP: भाजपा के नए प्रभारी आज से भोपाल दौरे पर….. वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, बूथों पर होगा संवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) और सह प्रभारी रेखा वर्मा (Rekha Verma) दो दिन भोपाल में रहकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। दोनों नेताओं का दौरा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद करेंगे। इसके बाद प्रदेश कोर ग्रुप और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बिप्लब देब 30 सितंबर को सुबह बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात का कार्यक्रम है। दोपहर बाद वे बूथ अध्यक्ष के घर चाय पर पहुंचेंगे। शाम को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। सह प्रभारी भी बूथ पदाध...
MP में इसी सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई…. आज 19 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

MP में इसी सप्ताह हो सकती है मानसून की विदाई…. आज 19 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। सबसे पहले उज्जैन (Ujjain) और ग्वालियर संभाग (Gwalior Division) के जिलों से मानसून लौटेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से भी इसकी विदाई होगी। मानसून की वापसी से पहले अगले तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (Light Rain), बूंदाबांदी और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। बुधवार को 19 जिलों में बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम से शुरू होगी मानसून की वापसीमौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों से आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र ...
MP में गजब का कारनामा….. गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी, सिस्टम पर उठे सवाल

MP में गजब का कारनामा….. गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी, सिस्टम पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन (Nursing Registration) के ऑनलाइन सिस्टम (Online System) का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Nursing Registration Certificate) जारी हो गया. आवेदन में नाम से लेकर फोटो, माता-पिता की जानकारी और जाति तक सब कुछ फर्जी भरा गया था. इसके बावजूद पोर्टल ने आवेदन को रिजेक्ट नहीं किया, बल्कि कुछ ही मिनटों में सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ा है. NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस सिस्टम की जांच के लिए एक टेस्ट आवेदन किया था. उनका मकसद यह पता लगाना था कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदकों की जानकारी और दस्तावेजों की जांच किस तरह होती है. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म मे...
देहरादून बना देश में सबसे कम AQI वाला शहर…. दो दिन की बारिश से साफ हुई शहर की हवा

देहरादून बना देश में सबसे कम AQI वाला शहर…. दो दिन की बारिश से साफ हुई शहर की हवा

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। दो दिन की बारिश (Rain) ने देहरादून (Dehradun) की हवा को बेहद साफ कर दिया। सोमवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) (Air Quality Index - AQI) न्यूनतम चार और औसत करीब 11 दर्ज किया गया। इसके साथ देहरादून देश में सबसे कम एक्यूआई वाला शहर बन गया। पीएम-10 की मात्रा भी 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर करीब 20 माइक्रोग्राम रह गई। दिल्ली और बरेली में एक्यूआई कितना दर्ज हुआ? बारिश से पहले देहरादून की हवा काफी खराब हो गई थी। पिछले दिनों एक्यूआई करीब 200 तक पहुंच गया था। सड़कों की धूल, निर्माण कार्य और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषक कणों के कारण पीएम-10 की मात्रा भी बढ़ी थी। लगातार दो दिन हुई बारिश ने वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषणकारी कणों को काफी हद तक साफ कर दिया। ताजा वायु गुणवत्ता आंकड़ों में देहरादून का एक्यूआई देश के सभी शहरों में सबसे कम रहा। दूसरे नंबर पर कौन, दिल...
US ने कुछ खास दवाओं के कच्चे माल पर 100% टैरिफ से दी छूट… भारत समेत 20 देशों को फायदा

US ने कुछ खास दवाओं के कच्चे माल पर 100% टैरिफ से दी छूट… भारत समेत 20 देशों को फायदा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने भारत (India) समेत 20 देशों से आने वाली कुछ खास दवाओं और उनके इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (Raw materials) पर 100% टैरिफ लगाने से छूट दी है। यह फैसला भारतीय फार्मा कंपनियों (Indian Pharmaceutical Companies) के लिए राहत देने वाला है। हालांकि, यह छूट भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली सभी दवाओं पर लागू नहीं होगी। एक खबर के मुताबिक अमेरिका 29 सितंबर यानी आज से कुछ पेटेंट वाली दवाओं और उनसे जुड़े उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन कुछ विशेष श्रेणी की दवाओं को इस शुल्क से बाहर रखा गया है। सभी भारतीय दवाओं को छूट नहींअमेरिका का फैसला भारत की सभी दवाओं पर लागू नहीं है। केवल तय की गई विशेष श्रेणी की दवाओं और उनसे जुड़े घटकों को ही 100 प्रतिशत टैरिफ से छूट मिलेगी। वहीं, सामान्य जेनेरिक दवाएं और उनके संबंधित घटक पहले से ही इस विशेष टैरिफ के...
मैच के बाद टीम बस से उतरते वक्त फिसले रोहित शर्मा…. कैमरे में कैद हुआ कोहली का रिएक्शन…?

मैच के बाद टीम बस से उतरते वक्त फिसले रोहित शर्मा…. कैमरे में कैद हुआ कोहली का रिएक्शन…?

खेल, राष्ट्रीय
तिरुवनंतपुरम। भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला टीम इंडिया (Team India) ने आठ विकेट से जीत लिया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली के नाबाद शतक से भारतीय टीम ने धांसू जीत हासिल की। अब अगला मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस शतक की वजह से कोहली तो चर्चा में हैं ही, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले वनडे में भारत की जीत के बाद वह टीम बस से उतरते वक्त फिसल गए और लुढ़क कर बस की गेट पर पहुंच गए। इस घटना पर विराट कोहली का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। कब की है घटना?दरअसल, यह हादसा भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे के बाद हुआ। एक्स पर वायरल हो रहे वीडियोज में विंडीज पर शानदार जीत के बाद जब भारतीय खिलाड़ी टीम बस से होटल पहुंचे, ...
देश के 62% राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना खतरे से खाली नहीं… मॉनसून के बाद खराब हो जाती हैं हालत

देश के 62% राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना खतरे से खाली नहीं… मॉनसून के बाद खराब हो जाती हैं हालत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां हर दिन रिकॉर्ड गति (Record Speed) से नए एक्सप्रेस-वे (New Expressways) और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) (National Highway - NH) बिछाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाईवे बनने के बाद उनके रख-रखाव की अनदेखी हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के कुल 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में से लगभग 62 फीसदी हिस्सा स्थायी डेवलपर या डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) (Defect Liability Period - DLP) के सुरक्षा कवच में नहीं हैं। यानी नेटवर्क पर सफर सुरक्षित नहीं है। क्योंकि, इन सड़कों को महज अल्पकालिक अनुबंधों (एसटीसी) और पेचवर्क की खानापूर्ति के भरोसे छोड़ दिया गया है, जो हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, देश के 90,000 किलोमीटर से अधिक लंबा हाईवे नेटवर्क बिना किसी स्था...
देश में फिर बदला मौसम का मिजाज…. आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश में फिर बदला मौसम का मिजाज…. आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत (North India) में सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से उत्तराखंड तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में भारी बारिश जारी है। इससे पारा 10 डिग्री तक गिरा है। केदारनाथ मार्ग (Kedarnath Route) में लगातार दूसरे दिन भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई है। चट्टान की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि रास्ते पर मलबा आने से 1,500 से अधिक श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें मुश्किल से सुरक्षित निकाल कर गौरीकुंड पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने मौजूदा हालात पर सोमवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अपडेट दिया। इसके मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर बना गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों में 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। अगले दो दिनों में कैसा रहेगा मिजाजमौसम विभाग ने बताया कि 28 सितंबर को ...