सरकार का बड़ा फैसला…. पेट्रोल पर 1.5 और डीजल पर 13.50 रुपये की टैक्स कटौती
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने पेट्रोल, डीजल (Petrol Diesel) और एटीएफ (ATF) को लेकर बड़ा फैसला किया है। शनिवार, 30 मई को सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी (Export Duty Cut) को घटा दिया जाएगा। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल के एक्सपोर्ट पर 13.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation turbine fuel) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में 9.5 रुपये प्रति लीटर की कटौती सरकार ने की है। बता दें, इस कटौती का घरेलू स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने घरेलू स्तर पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का फैसला सरकार ने ऐसे समय में किया है जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल रही है। स...









