Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

Ayodhya: राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति को दिया आमंत्रण

Ayodhya: राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति को दिया आमंत्रण

राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में प्रतिष्ठा द्वादशी (Pratishtha Dwadashi) के अवसर पर 31 दिसम्बर 2025 को मनाई जाने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के आयोजन पर मंथन शुरू हो चुका है। अंदरखाने तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय (Champatrai) नई दिल्ली होकर रविवार को सुबह लौट आए। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) को मुख्य अतिथि के दायित्व ग्रहण करने का आग्रह किया है। इसी संदर्भ में तीर्थ क्षेत्र की ओर से पत्र भी सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु ने भी आमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार भी कर लिया है। फिर भी अधिकृत सूचना भारत सरकार की ओर से जारी होगी । फिलहाल तैयारियां उसी लिहाज से होगी। यह भी जल्द पता चल जाएगी। यह भी ज...
MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। एमपी अजब (MP Amazing.) है, यहां की व्यवस्था गजब है... यह कहावत एक बार फिर सतना जिले (Satna district) के बिजली विभाग (Electricity Department) ने सच साबित कर दिखाई है। विभाग ने वसूली के जोश में होश खोते हुए एक उपभोक्ता को महज 12 रुपये की बकाया राशि के लिए नोटिस थमा दिया। हद तो तब हो गई जब मई महीने में बना यह नोटिस 7 महीने बाद अब उपभोक्ता के हाथ में दिया गया। नोटिस भेजने में कागज और प्रिंटिंग का खर्च ही 12 रुपये से ज्यादा हो गया होगा, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला सतना जिले के कोठी का है। यहां रहने वाले उपभोक्ता पीयूष अग्रवाल ने बतायु की समय पर बिल जमा करते हैं। पीयूष उस वक्त हैरान रह गए जब कल बिजली विभाग के कर्मचारी उनके यहां पहुंचे और उन्हें एक आधिकारिक नोटिस थमाया। नोटिस खोलते ही पीयूष का सिर चकरा गया। इसमें लिखा था कि उन पर 12 रु...
PM मोदी को मेवात बुलाने के लिए का 1000 बच्चे पैदल जाएंगे दिल्ली… जानें क्या है मामला!

PM मोदी को मेवात बुलाने के लिए का 1000 बच्चे पैदल जाएंगे दिल्ली… जानें क्या है मामला!

राष्ट्रीय
मेवात। नूंह (Nuh) में दस दिनों तक चली वंदे सरदार एकता पदयात्रा ( Vande Sardar Ekta Padyatra ) का शनिवार को पिनगवां अनाज मंडी में समापन हो गया। यह यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती, हसन खां मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष पर निकाली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को मेवात बुलाने के लिए एक हजार बच्चे न्योता देने के लिए अब पैदल दिल्ली जाएंगे। समापन समारोह में उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों से लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, उद्योगपति सुनील सिंगला, अजय शर्मा, स्वराज भाटी और तरुण आचार्य आदि ने कहा कि शहीद हसन खां मेवाती का संदेश केवल मेवात के लिए नहीं, पूरे भारत के लिए है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास है और इसे हर स्तर पर...
MP: मंदसौर में नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शहर में तनाव

MP: मंदसौर में नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शहर में तनाव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लिया है। यहां के शामगढ़ में प्रशासन ने नाबालिग को ब्लैकमेल (Blackmail) करने और उसका सेक्स वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में यह ऐक्शन लिया है। इस घटना के बाद से मंदसौर में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति (Situation Communal tension) बन गई थी। यहां प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। मिली जानकारी के अनुसार, रिहान और बाबू नाम के आरोपियों ने नाबालिग लड़की का जबरदस्ती अश्लील वडियो शूट किया और फिर उस वीडियो के लिए ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए की मांग की। इस घटना के बाद शहरभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी हेमलता कुरी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वालों की मा...
IndiGo Crisis: आज भी सैकड़ों उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्री

IndiGo Crisis: आज भी सैकड़ों उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्री

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (largest Airline IndiGo) का घरेलू एविएशन (Domestic Aviation) बाजार में करीब 65% हिस्सा है। 2 दिसंबर से अब तक, एयरलाइन ने 5,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे देश भर में 7.75 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। और यात्रियों की मुश्किलें जारी हैं, क्योंकि अभी भी उड़ानें रद्द हो रही हैं। एजेंटों या थर्ड-पार्टी पोर्टल के ज़रिए की गई बुकिंग का रिफंड उन एजेंसियों को यात्री से रिफंड क्लेम मिलने पर प्रोसेस करना चाहिए। जिन प्रभावित यात्रियों ने अपने टिकट कैश में बुक किए हैं, उन्हें एयरपोर्ट टिकट काउंटर पर जाना होगा जहाँ उन्होंने बुकिंग की थी। आपका वैलिड फ्लाइट टिकट और ID प्रूफ दिखाने पर वे रिफंड शुरू कर देंगे। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो मैसेज में बताया कि एयरलाइन ने 137 स्टेशनों पर नेटवर्क कवरेज बहाल कर दिया है। एल्बर्...
लेस्बियन रिलेशनशिप ने मचाया बवाल, तीन बच्चों की मां साथ रहने की जिद पर अड़ी

लेस्बियन रिलेशनशिप ने मचाया बवाल, तीन बच्चों की मां साथ रहने की जिद पर अड़ी

राज्य, राष्ट्रीय
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सब को हिला कर रख दिया है. यहां के थाना मंडी क्षेत्र में दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्ते का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल मच गई है.आपको बता दें कि शाहजहांपुर की एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर पहुंचकर यहां रहने वाली तीन बच्चों की मां के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. दोनों का दावा है कि वे पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानती हैं और पति-पत्नी की तरह साथ जीवन बिताना चाहती हैं. यह मामला सार्वजनिक होते ही युवती के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. ऑनलाइन दोस्ती से हुई रिश्ते की शुरुआतशाहजहांपुर की युवती ने बताया कि वह एक मेडिकल फील्ड से जुड़ी है और उसकी दोस्ती सहारनपुर की महिला से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने पर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. युवती का कहन...
कंगना रनौत ने वाराणसी की सड़क पर फैलाया कूड़ा? देनी पड़ी सफाई

कंगना रनौत ने वाराणसी की सड़क पर फैलाया कूड़ा? देनी पड़ी सफाई

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर हाल ही में आरोप लगा कि वाराणसी की सड़कों पर उन्होंने कूड़ा फेंका है। दरअसल, कंगना ने वाराणसी का स्ट्रीट फूड ट्राय किया। इसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि कंगना ने खाने के बाद उस प्लेट को सड़क पर फेंक दिया था। हालांकि कंगना ने इन आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने दी सफाई कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह टिक्की के स्टॉल पर हैं। इसके बाद उन्होंने ऐरो से डस्टबिन को हाइलाइट किया है जहां यूज किए हुए पेपर प्लेट रखे हैं। कंगना ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेट डस्टबिन में ही डाली है। कंगना रनौत कंगना ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत साल 2024 में की। कंगना फिल्मों में बिजी होने के बाद भी पॉलिटिक्स वाली जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं।कंगना का करियर 19 साल की उम्र में गैंगस्टर फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत क...
फर्जी बैंक गारंटी से टेंडर मामले में ED की बड़ी कार्रवाई… रिलायंस पावर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

फर्जी बैंक गारंटी से टेंडर मामले में ED की बड़ी कार्रवाई… रिलायंस पावर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (Enforcement Directorate- ED) ने शनिवार को रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Limited) और 10 अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering.) के एक मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह मामला 68 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी बैंक गारंटी के जरिए एक बड़ा सरकारी टेंडर हासिल करने से जुड़ा हुआ है. यह चार्जशीट दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दाखिल की गई है. इस चार्जशीट में रिलायंस पावर के पूर्व CFO अशोक कुमार पाल, रिलायंस NU BESS लिमिटेड, रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड, रिलायंस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव पुनीत नरेंद्र गर्ग और ट्रेड फाइनेंसिंग कंसल्टेंट अमर नाथ दत्ता का नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा बायोथेन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, रविंदर पाल सिंह चड्ढा और मनोज भैयासाहेब पोंगडे को भी आरोपी बनाया गया है. ED इससे प...
MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के वन परिक्षेत्र कोलारस में वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त (250 Bigha Government land Encroachment free) कराई गई है। इस ऐक्शन के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिले में अवैध पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन ...
पहले बड़े फैसलों के पीछे राजनैतिक स्वार्थ होता था, अब नेशनल गोल के लिए होते हैं रिफॉर्म: PM मोदी

पहले बड़े फैसलों के पीछे राजनैतिक स्वार्थ होता था, अब नेशनल गोल के लिए होते हैं रिफॉर्म: PM मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को एक समिट में भारत (India) में आए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब भारत में रिफॉर्म्स रिएक्शनरी (Reforms Reactionary) होते थे, यानी कि बड़े फैसलों के पीछे या तो राजनैतिक स्वार्थ होता था या फिर किसी क्राइसिस को मैनेज करना होता था। लेकिन आज नेशनल गोल को देखते हुए रिफॉर्म होते हैं। टारगेट तय है। उन्होंने कहा, ''देश के हर सेक्टर में कुछ न कुछ बेहतर हो रहा है। हमारी गति कॉन्स्टेंट है, डायरेक्शन कंसिस्टेंट है और हमारा इंटेंट नेशन फर्स्ट का है। 2025 का पूरा साल ऐसे ही रिफॉर्म का साल रहा है। सबसे बड़ा रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी का था। इसका असर क्या रहा, पूरे देश ने देखा। उन्होंने आगे कहा, ''इसी साल डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में भी बहुत बड़ा रिफॉर्म हुआ है। 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स, एक ऐसा कदम...