J&K: कुपवाड़ा में PIA लिखा गुब्बारा और बारामूला में मिला पाकिस्तानी झंडा… सुरक्षा एजेंसियां हुईं एक्टिव
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गुब्बारे को जब्त कर लिया है जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines- PIA) लिखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के खादिनयार में सुरक्षाबलों ने कई गुब्बारों से बंधा एक पाकिस्तानी झंडा भी जब्त किया।
कहां मिला संदिग्ध गुब्बारापीआईए लिखा हुआ गुब्बारा कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के नौगाम में एक बागीचे में एक पेड़ के ऊपर मिला। ये दोनों स्थान उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां दोनों घटनाओं की जांच कर रही हैं।
हथियार और गोला-बारूद बरामदइससे पहले, सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हथियार...









