सोना-चांदी में गिरावट जारी… गोल्ड 2704 रुपये हुआ सस्ता, Silver के दाम 3432 रुपये लुढ़के
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में गिरावट (Decline) का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से गोल्ड और सिल्वर (Gold and Silver) का भाव नीचे लुढ़क गया। एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर का भाव 2704 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से लुढ़ककर 121400 रुपये पर आ गया। मुनाफावसूली (Profit booking) की वजह से बीते 6 कारोबारी दिन में से 4 कारोबारी दिन को गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, बीते 9 हफ्ते में पहली बार कोई हफ्ता ऐसा गया है जब गोल्ड का रेट नीचे गिरा है।
चांदी भी हुई सस्तीगोल्ड का वाला ट्रेंड चांदी में भी देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर 3432 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। यानी यह 2.3 प्रतिशत तक टूट शुक्रवार को टूट गया है। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 145080 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गया। चांदी भी बीते कुछ सत्रों के दौरान काफी दबाव में है। जि...









