Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

टेक दिग्गज अजय चौधरी बोले- भारत का सारा डेटा चीन जा चुका… हम सिर्फ मोबाइलों के पेंच कस रहे

टेक दिग्गज अजय चौधरी बोले- भारत का सारा डेटा चीन जा चुका… हम सिर्फ मोबाइलों के पेंच कस रहे

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की नामी टेक कंपनी एचसीएल (Renowned Tech Company HCL) के सह-संस्थापक अजय चौधरी (Co-founder Ajay Chaudhary) ने भारत (India) के टेक सेक्टर में पिछड़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) पर ही मोटे तौर पर निर्भर हैं और यह संकट की स्थिति है। उन्होंने चीन (China) के बढ़ते लेने और भारत का डेटा हासिल करने को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि आप अपने आसपास जो भी चीजें देखते हैं, उनमें चीन की चिप लगी हैं। नरेंद्र मोदी जब सत्ता में आए तो उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार के हर ऑफिस में अटेंडेंस मशीन देखना चाहता हूं। जो भी अटेंडेंस मशीने लगी हैं, वे चीन की हैं और उनमें वहीं की चिप्स लगी हैं। फिर एक बार इंटेलिजेंस एजेंसी (Intelligence Agency) को जांच के लिए कहा गया तो उसने कहा कि सारा डेटा चीन जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह हमारे...
MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खराब सड़कों (Bad Roads) को लेकर बीजेपी की एक महिला पार्षद (BJP Woman Councilor) ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया है। पार्षद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई,तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। यह वीडियो बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल (Aparna Patil) ने बसंत विहार इलाके की खराब सड़कों को लेकर जारी किया है। पाटिल ने कहा कि इन सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं,जिनमें लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसंत विहार के निवासी पूरा टैक्स चुकाते हैं,लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्षद ने बताया कि वह तीन साल से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अपर्णा पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दु...
मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं… MP कांग्रेस अध्यक्ष ने PM का अडानी से फोन पर बात करते हुए AI से बना वीडियो किया शेयर

मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं… MP कांग्रेस अध्यक्ष ने PM का अडानी से फोन पर बात करते हुए AI से बना वीडियो किया शेयर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की दिवंगत मां का AI से बना वीडियो शेयर (Video share) करने के बाद शुरू हुआ विवाद अबतक पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है, कि मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari.) ने गुरुवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीएम मोदी का AI यानी कृत्रिम बौद्धिकता से बना नया वीडियो शेयर कर दिया है। इस काल्पनिक वीडियो में उनका AI रूप अडानी के AI रूप से बात करता हुआ और अडानी की कंपनियों में 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए LIC के एक वरिष्ठ अधिकारी पर दबाव बनाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, 'मोदीजी दोस्ती निभा रहे हैं! दोनों हाथ से जनता का पैसा लुटा रहे हैं! पटवारी के शेयर किए इस वीडियो में मोदी और अडानी के AI रूप के बीच जो बातचीत हुई है, उ...
Pahalgam Attack: चार्जशीट की तैयारी में NIA, पाक के 3 आतंकियों व 1 संगठन के नाम शामिल

Pahalgam Attack: चार्जशीट की तैयारी में NIA, पाक के 3 आतंकियों व 1 संगठन के नाम शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) में NIA जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इसमें पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों और एक आतंकी संगठन का नाम शामिल किया जा सकता है। 18 सितंबर को जम्मू की अदालत ने एजेंसी को जांच के लिए 45 दिनों का विस्तार दिया था, जो इस हफ्ते खत्म हो रहा है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। NIA ने यह साफ नहीं किया है कि वह जांच के लिए और समय और बाशिर अहमद जोथार, परवेज अहमद जोथार की रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे या नहीं। बाशिर और परवेज को तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुलेमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान शामिल हैं। मारे गए तीनों आतंकवादीएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दोनों स...
इसरो लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट, बढ़ जाएगी भारतीय नेवी की ताकत

इसरो लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट, बढ़ जाएगी भारतीय नेवी की ताकत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation - ISRO) भारतीय नौसेना (Indian Navy) की समुद्री संचार क्षमताओं को अभूतपूर्व मजबूती देने की तैयारी में है। 2 नवंबर को श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होने वाले सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) सैटेलाइट के साथ नौसेना को रियल टाइम कम्युनिकेशन, निगरानी और रणनीतिक नियंत्रण में क्रांतिकारी बदलाव का लाभ मिलेगा। यह भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट होगा, जो समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत का एलवीएम3 प्रक्षेपण यान दो नवंबर 2025 को अपनी पांचवीं उड़ान (एलवीएम3-एम5) में सीएमएस-03 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने जा रहा है।’’ अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, सीएमएस-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जिसे भारतीय भू...
मेहली मिस्त्री की छुट्टी के बाद 180 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप पर नोएल की पकड़ हुई मजबूत

मेहली मिस्त्री की छुट्टी के बाद 180 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप पर नोएल की पकड़ हुई मजबूत

राष्ट्रीय
मुम्बई। टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) से मेहली मिस्त्री (Mehli Mistry) के जाने से न केवल चेयरमैन नोएल टाटा (Chairman Noel Tata) की सार्वजनिक चैरिटी संस्थाओं के भीतर स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि $180 अरब के टाटा ग्रुप ($180 billion Tata Group) पर उनके प्रभाव को भी बढ़ा दिया है। इससे नोएल को टाटा साम्राज्य के धर्मार्थ और रणनीतिक हिस्सों पर अधिक नियंत्रण मिल गया है और उनकी दोनों जगहों पर अहम फैसलों को आकार देने की क्षमता बढ़ गई है। ट्रस्ट्स में तनाव और मतभेदकई महीनों से ट्रस्ट्स के भीतर मतभेद चल रहे थे, जहां कुछ ट्रस्टियों की नजर में मिस्त्री फैसला लेने की प्रक्रिया को धीमा कर रहे थे। उनके अनुसार, मिस्त्री का प्रस्थान नेतृत्व में स्पष्टता और अधिकार वापस लाता है। यह विभाजन सितंबर में स्पष्ट हो गया था, जब मिस्त्री के नेतृत्व वाले गैर-नामांकित निदेशकों ने टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट्स के नाम...
Jharkhand : सिमडेगा के पास बेपटरी हुए मालगाड़ी के 10 डिब्बे… ट्रैक क्षतिग्रस्त, 17 ट्रेनें प्रभावित…

Jharkhand : सिमडेगा के पास बेपटरी हुए मालगाड़ी के 10 डिब्बे… ट्रैक क्षतिग्रस्त, 17 ट्रेनें प्रभावित…

राज्य, राष्ट्रीय
सिमडेगा। हटिया-राउरकेला रेलखंड (Hatia-Rourkela railway line) पर सिमडेगा (Simdega) के बानो (Bano) से सटे कनोरवां स्टेशन (Kanorwan station) के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी की 10 बोगियां बेपटरी (Goods train 10 Bogies Derailed) हो गई। इससे करीब 100 मीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद इस रूट से चलने वाली करीब 17 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 13 को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया जबकि चार को रद्द किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त करने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। हटिया से पुरी जाने वाली तपस्वनी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि हटिया-पुरी तपस्वनी राउरकेला तक रद्द कर दी गई थी, जिस कारण राउरकेला तक कम समय में पहुंच पाना मुश्किल था। यात्रियों का पूरा पैसा रिफंड किया गया। वहीं, हटिया-रांची स्टेशन में हेल्प ड...
CG: नौ महिलाओं समेत 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर… 20 पर था 66 लाख का इनाम

CG: नौ महिलाओं समेत 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर… 20 पर था 66 लाख का इनाम

राज्य, राष्ट्रीय
बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में सुरक्षाबलों को उस वक्त एक बेहद अहम कामयाबी मिली, जब 51 माओवादियों (51 Maoists) ने बुधवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटने वाले इन माओवादियों में 9 महिला और 42 पुरुष शामिल हैं और इनमें से 20 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने कहा कि राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित निरंतर कोशिशों के फलस्वरूप आज 51 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। राज्य शासन द्वारा इन्हें पुनर्वास प्रोत्साहन के स्वरूप 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आत...
MP: देवास में महिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन… चप्पल की माला पहनकर पहुंची निगम कार्यालय

MP: देवास में महिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन… चप्पल की माला पहनकर पहुंची निगम कार्यालय

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
देवास। एमपी (MP) में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के निगम पार्षदों (Municipal Councillors) ने बुधवार अनोखा प्रदर्शन किया। देवास जिले की BJP महिला पार्षद (Female Councilor) चप्पल की माला पहनकर निगम पहुंचीं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी के आरोप लगाते हुए वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सवाल-जबाव किए तो उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क खराब होने और हादसों को लेकर सड़क पर ही केक काट दिए। अब दोनों मामले चर्चा का विषय बन गए हैं। उज्जैन के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क की बदहाली को लेकर उखड़ी सड़क पर केक काटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर सरकार नई सड़कें बनाना तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है। वहीं दूसरी ओर देवास ...
MP की निर्यात क्षेत्र मे लंबी छलांग… सर्वोच्च 66,218 करोड़ के एक्सपोर्ट के साथ रचा नया इतिहास

MP की निर्यात क्षेत्र मे लंबी छलांग… सर्वोच्च 66,218 करोड़ के एक्सपोर्ट के साथ रचा नया इतिहास

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने कपड़ा निर्यात क्षेत्र (Textile Export sector) में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए अब तक का सर्वोच्च निर्यात 66,218 करोड़ रुपए दर्ज किया है। इस बारे में जारी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (Federation of Indian Export Organisations- FIEO) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 66,218 करोड़ रुपए और आईटी कंपनियों का निर्यात 4,038 करोड़ रुपए रहा। औद्योगिक विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की निरंतर कोशिशों से प्रदेश की राष्ट्रीय निर्यात रैंकिंग 15वें से बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गई है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि प्रदेश के अनेक निर्यातक अपने उत्पादों का निर्यात गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों के माध्यम से करते हैं, जिससे उनके आंकड़े प्रायः अन्य राज्यों के खाते में दर्ज हो जाते हैं। राज्य सरकार ने शुरू की निर्यात प्रोत्स...