आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ, 08 अक्टूबर (एजेंसी
)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा सबसे काला धब्बा था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पूरी तरह कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रेस का गला घोंट दिया गया, यातनाओं की पराकाष्ठा हो गई थी और किसी को बोलने या आने-जाने की आजादी नहीं थी।
उपमुख्यमंत्री पाठक लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी द्वारा आयोजित ‘आपातकाल के 50 वर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ‘युगवार्ता’ और ‘नवोत्थान’ पत्रिकाओं के विशेषांक का लोकार्पण किया गया।
पाठक ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कठपुतली बनाकर राष्ट्रपति से हस्ताक्षर जबरन कराए। उन्होंने कहा, “जो लोग आज संविधान की प्रतियां लेकर घू...




