Pahalgam Attack: चार्जशीट की तैयारी में NIA, पाक के 3 आतंकियों व 1 संगठन के नाम शामिल
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) में NIA जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इसमें पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों और एक आतंकी संगठन का नाम शामिल किया जा सकता है। 18 सितंबर को जम्मू की अदालत ने एजेंसी को जांच के लिए 45 दिनों का विस्तार दिया था, जो इस हफ्ते खत्म हो रहा है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
NIA ने यह साफ नहीं किया है कि वह जांच के लिए और समय और बाशिर अहमद जोथार, परवेज अहमद जोथार की रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे या नहीं। बाशिर और परवेज को तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुलेमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान शामिल हैं।
मारे गए तीनों आतंकवादीएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दोनों स...









