1 November: बैंक नॉमिनी से लेकर GST तक.. आज से बदल गए ये नियम…
नई दिल्ली। हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदल (Rules Change from 1 November) जाते हैं। 1 नवंबर 2025 से भी कई नियमों में बदलाव हो गया है। जिसका असर आप पर पड़ेगा। बता दें, बैंक नॉमिनी (Bank Nominee) से लेकर जीएसटी GST) से जुड़े नियमों में आज से बदलाव हो रहा है।
1. बैंक नॉमिनी नियमों में बदलावआज यानी एक नवंबर से बैंक ग्राहकों को चार नॉमिनी जोड़ने का विकल्प देगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति अपने एक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेगा। इस बदलाव के पीछे बैंक का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में फंड्स का सदुपयोग हो जाए इसलिए यह फैसला किया गया है। बता दें, नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया गया है।
2- नए जीएसटी स्लैब आज से प्रभावीभारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जोकि आज से लागू हो गया है। सरकार ने पहले के चार जीएसटी स्लैब को हटाकर अब 5 प्रतिशत औ...









