Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

इस साल रक्षाबंधन पर होगी विशेष खगोलीय घटना….. भद्रा का साया नहीं… राहुकाल डालेगा खलल!

इस साल रक्षाबंधन पर होगी विशेष खगोलीय घटना….. भद्रा का साया नहीं… राहुकाल डालेगा खलल!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में भाई-बहन के पवित्र प्रेम (Sacred Love Siblings) और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का त्योहार हर साल श्रावण (सावन) मास की पूर्णिमा तिथि को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं, और भाई अपनी बहनों की आजीवन रक्षा करने का वचन देते हैं। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन पर एक विशेष खगोलीय घटना भी घटित हो रही है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। रक्षाबंधन 2026 तिथि और चंद्र ग्रहण का प्रभावद्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन के दिन ही साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। क्या ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा?ज्योतिषाचार्यों ...
MP: बालाघाट के बैगा अंचल में मलेरिया और मीजल्स की वजह से हुई 19 बच्चों की मौत….

MP: बालाघाट के बैगा अंचल में मलेरिया और मीजल्स की वजह से हुई 19 बच्चों की मौत….

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला दिया है. शुरुआत में इन बच्चों की मौत के पीछे कुपोषण (Malnutrition) को वजह माना गया था, लेकिन ICMR और दूसरे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों की जांच रिपोर्ट में मौतों की मुख्य वजह मलेरिया और मीजल्स (Malaria and Measles) यानी खसरा संक्रमण (Measles infection) सामने आया है. जांच में खसरा और मलेरिया संक्रमण को बच्चों की मौत की प्रमुख वजह बताया गया है. लेकिन इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामला खत्म नहीं हुआ है. इसके बजाय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिन बच्चों में खसरे का संक्रमण मिला, वे सभी नियमित टीकाकरण से छूटे हुए थे. यानी संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण इन बच्चों तक नहीं पहुंच पाया था. बालाघाट में हुई 19 ब...
MP: उज्जैन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत….. इंदौर के निजी अस्पताल में थी भर्ती

MP: उज्जैन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत….. इंदौर के निजी अस्पताल में थी भर्ती

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। इंदौर (Indore) के निजी अस्पताल (Private hospital) में इलाज के लिए भर्ती एक महिला (Woman) की मौत स्वाइन फ्लू (Swine flu) से होने की बात सामने आई है। महिला उज्जैन के ऋषि नगर में रहती थी और इलाज के लिए उसे उज्जैन से इंदौर लाया गया था। अस्पताल से लामा करवाकर परिजन उसे उज्जैन ले गए थे, जहां बुधवार को घर पर उसकी मौत हो गई। महिला की मेडिकल जांच में एच1एन1 संक्रमण (H1N1 infection) पाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-खांसी की शिकायत थी। पहले उसे उज्जैन के अवंती सुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह छह दिन तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने करीब दो सप्ताह तक उसका इलाज किया। इसके बावजूद तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने लामा करवाकर उसे उज्जैन ले जाने का फैसला किया। घर पहुंचने के...
HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में LIC….. RBI ने दी 9.99% खरीदी की मंजूरी

HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में LIC….. RBI ने दी 9.99% खरीदी की मंजूरी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर (Private sector) के बड़े बैंक HDFC Bank में अब LIC अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। बैंक ने बुधवार, 19 अगस्त को बताया कि RBI ने LIC को HDFC Bank की कुल चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स का 9.99% तक हिस्सा खरीदने की मंजूरी दे दी है।अभी LIC के पास बैंक की करीब 4.11% हिस्सेदारी है। यानी मंजूरी के बाद LIC अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर करीब 10% तक ले जा सकती है। बता दें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की रणनीति ऐसे शेयरों पर दांव लगाने की है, जिनका फंडामेंटल मजबूत है, लेकिन भाव काफी गिर चुके हैं। HDFC बैंक के शेयर इस साल अबतक 27 प्रतिशत से अधिक टूट चुके हैं। गिर चुके स्टॉक्स पर क्यों दांव लगा रहा LICअभी पिछले दिनों एक खबर आई थी कि LIC ने तीन बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में अपने निवेश से मात्र 35 दिनों में 21000 करोड़ रुपये से अधिक मुनाफा कमाया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान TCS का रह...
सोने की कीमत में फिर तेज उछाल…. अगस्त में 11000 रुपये बढ़ चुके हैं दाम

सोने की कीमत में फिर तेज उछाल…. अगस्त में 11000 रुपये बढ़ चुके हैं दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजारों (Bullion Markets) में सोने की चमक तेज (Gold Shines Brighter) होने लगी है। इस अगस्त में दूसरी सबसे तेज रैली देखी जा रही है। घरेलू मार्केट (Domestic Market) में सोने का हाजिर भाव जहां इस महीने 11008 रुपये बढ़ चुका है, वहीं इंटरनेशनल मार्केट में यह $4,500 के पर पहुंच गया है। IBJA के रेट्स के मुताबिक 31 जुलाई 2026 को भारत के सर्राफा बाजारों में सोना 142860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था और 19 अगस्त को यह 153868 रुपये पर बंद हुआ। बुधवार, 19 अगस्त 2026 को ग्लोबल मार्केट (Global market) में स्पॉट गोल्ड की कीमतों (Spot gold prices) में हल्की मुनाफावसूली देखी गई, लेकिन सोना अब भी 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर मजबूती से टिका हुआ है। इस महीने अब तक सोने की कीमतों में 11% का इजाफा हो चुका है और अगस्त साल का दूसरा सबसे शानदार महीना बनता जा रहा है। पहल...
चीनी के दाम आसमान पर… सरकार ने तय की लिमिट, 15 दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे कारोबारी

चीनी के दाम आसमान पर… सरकार ने तय की लिमिट, 15 दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे कारोबारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government of India) ने 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक चीनी (Sugar Stock Limit) इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे डीलर 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ती (Rising Sugar Demand) है। इस दौरान बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनियां पहले से स्टॉक बढ़ाती हैं। चीनी स्टॉक पर किस कारण लिया गया फैसला?सरकार के मुताबिक रिकॉर्ड चीनी कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नया आदेश जारी किया गयाहै। इस आदेश के तहत, 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का उपयोग करने वाले डीलर 15 दिन से ज्यादा स्टॉक नहीं रख पाएंगे। यह सरकारी आदेश बुधवार को सामने आया। नियम 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। कीमतों मे...
मिडिल ईस्ट तनाव का असर….कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल, गेहूं-प्याज की कीमतों में भारी उछाल

मिडिल ईस्ट तनाव का असर….कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल, गेहूं-प्याज की कीमतों में भारी उछाल

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव (Middle East tensions) के बाद तेल कंपनियों ने मई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. जून के बाद अमेरिका और ईरान में तनाव घटने से कच्चे तेल की कीमतों में जब कमी आई तो फ्यूल प्राइस कम होने का भरोसा बढ़ गया था. लेकिन खाड़ी में तनाव फिर बढ़ने से ईंधन की कीमतों में कमी की उम्मीद टूटने लगी है. दरअसल, इस वक्त दुनियाभर में चल रहे तनाव का असर भारत के ईंधन और खाने-पीने के सामानों पर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है. कच्चा तेल में फिर तेजीअमेरिका-ईरान के बीच नए समझौते की उम्मीदें कमजोर पड़ने से कच्चे तेल में तेजी आ रही है. इससे ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब और WTI क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. आशंका है कि क्रूड जल्द ही 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच सकता है. तेल की कीमतों में ये तेजी ऐसे समय आई है, जब भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद ...
MP: सीहोर जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

MP: सीहोर जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सीहोर जिले (Sehore district) के इछावर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दुखभरी घटना सामने आई, यहां रहने वाले तीन मासूम बच्चों की मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे (Deep Water-filled Pit) में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था, उसी में डूबने से यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की उम्र 10, 11 और 12 साल है। हादसे के वक्त तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे और फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। यह घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। इस हृदय विद...
बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला

बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! मानसूनी बारिश के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर उठा है। हरे-भरे जंगल, कल-कल करते झरने जल संरचनाओं में बढ़ा हुआ जल स्तर और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने सक्रिय हुए वन्यजीवों की बढ़ी हुई आवाजाही ने पर्यटकों के आकर्षण में कई गुनी बढ़ोतरी कर दी है। मानसूनकाल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र पर्यटन के लिए बंद है। किंतु पर्यटकों के लिये बफर जोन का हराभरा सौंदर्य भी सफारी का खुला आमंत्रण सिद्ध हो रहा है। बफर जोन की सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह है। यहाँ 1 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक 47 दिनों में 400 से अधिक फेरे हुए। इनमें 2 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया है। इस अवधि में बफर जोन पर्यटन से विभाग को 5.50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पर्यटन गतिविधियों से जिप्सी संचालकों, गाइड और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आ...
PM केयर्स फंड के घरेलू चंदे में आई 30 फीसदी की गिरावट….. विदेशी चंदा भी तेजी से घटा

PM केयर्स फंड के घरेलू चंदे में आई 30 फीसदी की गिरावट….. विदेशी चंदा भी तेजी से घटा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ‘पीएम केयर्स’ (PM CARES) को मिलने वाले घरेलू चंदे (Domestic donations) में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू चंदा अब महज 479 करोड़ रुपये रह गया। वहीं विदेशी चंदा (Foreign contribution) 18 प्रतिशत गिरावट के साथ 92.8 लाख रुपये हो गया। पूरी डीटेल पीएम केयर्स फंड की ऑडिट रिपोर्ट में यह सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन राहत कोष) में 31 मार्च, 2025 को कुल 8,452 करोड़ रुपये थे। एक साल पहले यह राशि 7,173 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से 7,846 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा हैं और 605 करोड़ रुपये बचत खाता में रखे गए थे। वित्त वर्ष 2023-24 में पीएम केयर्स कोष को 681.8 करोड़ रुपये घरेलू चंदा...