Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम, 45 सरीसृप बरामद, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु के त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 45 जीवित सरीसृप बरामद किए। इस मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। ये यात्री 26 अक्टूबर को कोलंबो के रास्ते बैंकॉक से भारत पहुंचे थे। सरीसृपों को खाने के 27 पैकेटों में छिपाकर लाया जा रहा था। जांच में सभी जीव बेहोशी की हालत में मिले।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे की सीमा शुल्क खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। यात्रियों के सामान की व्यवस्थित जांच के दौरान सरीसृप बरामद किए गए।

बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक, 16 बॉल पाइथन, पाँच अर्जेंटीनी ब्लैक एंड व्हाइट टेगू और एक स्नो व्हाइट इगुआना शामिल हैं।

सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत एआईयू ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया। बरामद वन्यजीवों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एआईयू, त्रिची को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *