Friday, May 1खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगें, शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड, चिकित्सा व आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित कई विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोरउमरिया निवासी रामगोपाल चौहान एवं रामकुमार चौहान ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन दिया। आवेदकों ने बताया कि पटवारी द्वारा जांच एवं पंचनामा तैयार कर प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, परं...
केंद्रीय मंत्री गोयल ने एनएसई के सीईओ के साथ बजट पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री गोयल ने एनएसई के सीईओ के साथ बजट पर की चर्चा

आर्थिक
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान के साथ केंद्रीय बजट के समग्र लाभों पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक में म्यूचुअल फंड और परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग से जुड़े निवेशक और प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल हुए। गोयल ने कहा कि एनएसई में आयोजित यह बैठक बेहद उपयोगी और संवादपूर्ण रही। बजट के बाद उद्योग जगत में दिख रही आशावादिता, इससे मिलने वाले वृद्धि अवसरों से जुड़ा उत्साह और बैठक में सामने आए नए विचार और सुझाव उत्साहजनक हैं। यह बैठक वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव रखे जाने के एक दिन बाद हुई है। बजट में वायदा अनुबंधों पर एसटीटी को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.0...
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का संसद में पहला संबोधन

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का संसद में पहला संबोधन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को संघीय संसद के अंतर्गत राष्ट्रीय सभा को पहली बार संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संयोग और परिस्थितियों का परिणाम है और यह संकेत दिया कि ऐसा क्षण दोबारा आना मुश्किल हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में हुए जेन–जी आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री बनीं कार्की ने स्पष्ट किया कि वह योजनाबद्ध तरीके से सत्ता में नहीं आईं। उन्होंने कहा कि संसद में खड़े होकर बोलना उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं थी, बल्कि यह समय और परिस्थितियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का ऐसा क्षण है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। न यह मेरी चाह थी, न ही मैंने इसे खोजा, बल्कि परिस्थितियां मुझे यहां ले आईं। आज जो अवसर मुझे मिला है, शायद वह जीवन में फिर दोहराना कठिन होगा। मैंने इसकी कभी उम्मीद भी ...
ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम 2026) का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तेल कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा सक्षम पखवाड़ा एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ईंधन का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि तेल कंपनियों का यह सामूहिक प्रयास न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचेगा, बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम भी समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। कार्यक्रम में बच्चे भी बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं, इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने खुशी जताई और कहा कि नई पीढ़ी में जागरूकता ही वास्त...
महासमुंद में 25 किलो गांजा जब्त, चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित पांच गिरफ्तार

महासमुंद में 25 किलो गांजा जब्त, चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित पांच गिरफ्तार

अपराध
महासमुंद, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना कोमाखान क्षेत्र में एक कार्रवाई करते हुए 25 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ओडिशा के चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रायपुर का मुख्य खरीददार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (सीजी 10 एएस 9099) भी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इसके अलावा, 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। उठाए गए सभी सामान की संयुक्त अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये है। यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की 27वीं बड़ी कार्रवाई है। एएनटीएफ के अनुसार, अब तक इस वर्ष में 2123.716 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 68 आरोपितों को गिरफ्तार कि...
सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा की हत्या, शव कमरे में मिला

सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा की हत्या, शव कमरे में मिला

अपराध
प्रयागराज, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में एक सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि चकशिवचेर गांव निवासी राम रतन मिश्रा (65) रिटायर्ड दारोगा थे। उनका शव लहूलुहान हालत में कमरे के अंदर पाया गया। उनके सिर और चेहरे पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया है। घटना की जानकारी परिवारवालों को उस वक्त हुई जब उन्होंने उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कई बार आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो राम रतन का शव खून से लथपथ था, जिससे वे सहम गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल...
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तांत्रिक को 20 साल की कठोर सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तांत्रिक को 20 साल की कठोर सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना

कानून
हमीरपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में चौदह साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने के मामले में सोमवार को दोषी तांत्रिक को पाॅक्सो एक्ट कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजक एडीजीसी रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि तांत्रिक रामसनेही, निवासी टोला खंगारन, के खिलाफ पीड़िता के परिजन की तहरीर पर 24 अगस्त 2023 को चिकासी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज न्यायालय द्वारा सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर उसे 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 14 साल की मासूम अपनी बहन और भाई के साथ गांव में रहती है, जबकि उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीनों बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। पीड़िता ...
दिव्‍यांगजनों के जीवन को आसान बनाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य: ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिव्‍यांगजनों के जीवन को आसान बनाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य: ज्योतिरादित्य सिंधिया

राष्ट्रीय
अशोक नगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नवरत्‍न दिव्‍यांगजनों के जीवन का मार्ग प्रशस्‍त करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के अशोक नगर में शासकीय विधि महाविद्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में नि:शुल्‍क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज का यह शिविर ऐतिहासिक है और यह दिव्‍यांगजन की सेवा का एक संगम है, जो संवेदना का सम्‍मान करने का माध्यम भी है। सिंधिया ने बताया कि सिंधिया परिवार की परंपरा भारत माता की सेवा और जन विकास में योगदान देने की रही है। उनका दायित्व है कि अपने क्षेत्र के हर नागरिक का ध्यान रखकर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने दिव्‍यांगों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एडिप और वयो...
डीयू के कॉलेजों में पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

डीयू के कॉलेजों में पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

खेल
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के बीच 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस (आईजीआई) ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बालाराम पाणि ने किया। पहले मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हराया। टीम की ओर से हरषु ने हैट्रिक लगाई, जबकि आशु ने दो गोल किए। नंद किशोर, प्रवीण और प्रत्यूष ने भी एक-एक गोल दागकर जीत पक्की की। शानदार प्रदर्शन के लिए हरषु को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरे मैच में आईजीआई ने हंसराज कॉलेज को 7-1 से पराजित किया। पुलकित ने चार गोल कर मैच पर अपनी छाप छो...
रिम्स में बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव अब नई कंपनी करेगी, अगली सुनवाई 16 फरवरी को

रिम्स में बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव अब नई कंपनी करेगी, अगली सुनवाई 16 फरवरी को

कानून
रांची, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बायो मेडिकल वेस्ट के उठाव का कार्य अब एक नई कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में रिम्स ने झारखंड उच्च न्यायालय को शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी। रिम्स ने सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत को बताया कि पुरानी कंपनी का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया और अब यह कार्य मेसर्स मेडिकेयर एनवायरनमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, लोहरदगा संभालेगी। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ द्वारा की गई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता समावेश देव ने पक्ष रखा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अधिवक्ता रिचा संचित ने अदालत को बताया कि झारखंड के कई जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किया जा ...