मोहनलाल की एल 367 का हुआ बड़ा ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से रिलीज होगी फिल्म
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म एल367 के आधिकारिक नाम से आखिरकार पर्दा उठ गया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस' रखा गया है।
फिल्म की कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलाए गए भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन 'ऑपरेशन गंगा' पर आधारित है। फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है, जिसके जरिए दर्शकों को भारत के उस अभियान की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया था। विष्णु मोहन इस कहानी को मानवीय भावनाओं और रोमां...









