Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

शेयर बाजार में Tata Group की एक और कंपनी कर रही एंट्री, कल होगी लिस्टिंग

शेयर बाजार में Tata Group की एक और कंपनी कर रही एंट्री, कल होगी लिस्टिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) की लिस्टिंग के बाद अब कॉमर्शियल यूनिट (Commercial unit) की भी लिस्टिंग की तारीख सामने आ गई है। कंपनी ने कल सोमवार को दी जानकारी में बताया कि कॉमर्शियल यूनिट (टाटा मोटर्स लिमिटेड इसका नाम है) की लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। बता दें, टाटा मोटर्स ने बीते महीने अपनी कॉमर्शियल यूनिट और पैंसेजर यूनिट को अलग-अलग कर दिया था। पैसेंजर यूनिट की लिस्टिंग 14 अक्टूबर को हो गई थी। लेकिन कॉमर्शियल यूनिट की लिस्टिंग अभी तक नहीं हुई है। टाटा ने कॉमर्शियल यूनिट का नाम टाटा मोटर्स रखा है। इन निवेशकों को मिलेंगे एक शेयररिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के एक शेयर रहे होंगे उन्हें कंपनी एक शेयर कॉमर्शियल यूनिट और एक शेयर पैसेंजर यूनिट का देने का फैसला किया था। टाटा मोटर्स लिमिटेड का डिमर...
MP: विदिशा में कचरे से खाना उठाकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल… कांग्रेस ने दागे सवाल

MP: विदिशा में कचरे से खाना उठाकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल… कांग्रेस ने दागे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की कचरे के ढेर से खाना निकाल कर खाती नजर आ रही है। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। ऐसे में जब सरकारें करोड़ों की कल्याणकारी योजनाएं चलाने का दावा करती हैं विदिशा की यह तस्वीर सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य सरकार के साथ ही भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस (Congress) ने इस घटना को लेकर भाजपा, राज्य सरकार और विदिशा से सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से सवाल दागे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो को लेकर कहा कि यह केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार की व्यवस्था और शासन की विफलता का प्रती...
दिग्विजय सिंह ने दिल्ली धमाकों को बताया बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का प्रयास!

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली धमाकों को बताया बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का प्रयास!

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। दिल्ली (Delhi) में लालकिले (Red Fort) के बाहर हुए धमाके को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijay Singh) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला है। वो इस घटना को बिहार चुनाव (Bihar elections) में हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण (Hindu-Muslim polarization) करने का प्रयास के रूप में देख रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पीएमओ और अमित शाह को टैग कर लिखा, ''अमित शाह जी आप #BiharElection2025 में व्यस्त हैं और दिल्ली में लाल क़िले पर बम फट रहा है। NSA IB CP-दिल्ली क्या कर रहे थे? क्या इन लोगों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी? क्या इन पर कोई कार्रवाई होगी? या फिर इसे बिहार चुनाव में हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण करने का प्रयास होगा? देखते हैं। जिन निर्दोष लोगों की जान चली गई उन सभी के परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। शास...
दिल्ली में धमाका… फरीदाबाद में विस्फोटक, गुजरात में जैविक हथियार का सामान… तीनों में क्या है कनेक्शन?

दिल्ली में धमाका… फरीदाबाद में विस्फोटक, गुजरात में जैविक हथियार का सामान… तीनों में क्या है कनेक्शन?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) से हजारों किलो विस्फोटक बरामद (Explosives recovered) हुआ, गुजरात (Gujarat) के डॉक्टर (Doctors) के पास जैविक हथियार (Biological weapons) बनाने का सामान मिला, उत्तर प्रदेश में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन (Jaish-e-Mohammed terrorist organization.) के पोस्टर लगाने वाला गिरफ्तार हुआ। सोमवार की शुरुआत इन खबरों से हुई और अंत में दिल्ली में धमाका हो गया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इन घटनाओं के तार दिल्ली धमाके से जुड़े हैं, लेकिन पुलिस अब इसे संदिग्ध आतंकी घटना के तौर पर ही देख रही है और जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि राजधानी के दहलाने की फिदायीन साजिश भी हो सकती है। गुजरात से हुई शुरुआतरविवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास अदलज से डॉक्टर अहमद मोइनुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास 3 हैंडगन, 2 ऑस्ट्रेलिया में बनीं ग्लॉक पिस्टल और एक इटली की ...
खुलासा: रणबीर-सलमान ने दुबई में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

खुलासा: रणबीर-सलमान ने दुबई में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरत लुक्स के लिए भी मशहूर हैं। फिल्मों में इन एक्टर्स को अपनी घनी जुल्फों पर हाथ फेरते, स्टाइल मारते देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बड़े एक्टर्स गंजेपन की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में गंजापन छुपाने के लिए इन एक्टर्स को हेयर ट्रांसप्लांट जैसी मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होता है। हाल में इस बारे में बॉलीवुड एक्टर्स के डर्मेटोलॉजिस्ट रहे डॉक्टर गौरंग कृष्णा ने खुलकर बात की। उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में रणबीर कपूर, सलमान खान जैसे एक्टर्स का नाम लिया।हेयर ट्रांसप्लांट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत डॉक्टर गौरंग कृष्णा ने में बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट अक्सर एक बार में पूरा क्यों नहीं होता। उन्होंने समझाया कि बालों का झड़ना एक प्रगतिशील समस्या है, और हेयर ट्रांसप्लांट गंजेपन का इलाज है, बालों के झड़ने का नहीं...
BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखाबाज कटप्पा

BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखाबाज कटप्पा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज का एविक्शन दिखाया गया। अभिषेक के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और शो देखने वाली ऑडियंस में निराशा है। किसी को नहीं लगा था कि घर के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक अभिषेक इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। रविवार को एविक्शन दिखाया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को गलत बताया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। प्रणित ने अभिषेक को किया बाहरसलमान खान ने घर में वापस आए प्रणित मोरे को एक मौका दिया था कि वो अश्नूर और अभिषेक में से किसी एक को सेफ कर सकते हैं। सलमान ने इस दौरान ये भी कहा कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार किसी एक को बचाना है। प्रणित ने यहां अश्नूर को सेफ किया और अभिषेक-नीलम गिरी के साथ एविक्ट हो गए। गौरव और मृदुल के मुताबिक अभिषेक ने घर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। उस हिसाब से अभिषेक को सेफ...
Bigg Boss 19: वोट आउट से खत्म होगा इस कंटेस्टेंट का सफर? लगेगा जोर का झटका!

Bigg Boss 19: वोट आउट से खत्म होगा इस कंटेस्टेंट का सफर? लगेगा जोर का झटका!

मनोरंजन
मुंबई। बीते कुछ हफ्तों से बिग बॉस 19 में कोई बड़ा एविक्शन नहीं हुआ है। बशीर अली के बाद कोई ऐसा एविक्शन नहीं हुआ है जिसने घरवालों समेत बाहर वालों के भी होश उड़ा दिए हों। लेकिन आने वाले वक्त में ऐसा जरूर हो सकता है। बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में जहां कोई एक घरवाला एविक्ट हो जाएगा, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि इसी हफ्ते में मिड वीक एविक्शन के जरिए किसी एक या दो खिलाड़ियों का बिग बॉस हाउस में सफर खत्म हो जाएगा। वोट आउट से होगा दमदार एविक्शन?बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "बिग बॉस 19 में तापमान बढ़ने लगा है। मिड वीक एविक्शन हो सकता है। इस बुधवार को तैयार रहिए एक शॉकिंग एलिमिनेशन के लिए, जिसमें घरवाले एसेम्बली रूम में किसी एक खिलाड़ी को वोटिंग के जरिए बाहर कर देंगे। किसी तरह का नॉमिनेशन नहीं, सीधे वोट-आउट होगा। तो कौन अपने बैग पैक करे...
जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले सबसे ज्यादा, जानिए फिट होने का राज?

जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले सबसे ज्यादा, जानिए फिट होने का राज?

Uncategorized
टोक्यो। अक्सर यह माना जाता है कि उम्र ज्यादा होने के साथ लोग अक्षम होते जाते हैं। लेकिन जापान में यह बात पूरी तरह से लागू नहीं होती। यहां पर 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह लोग अक्षम हैं। यह सभी लोग पूरी तरह से फिट और तंदुरुस्त हैं। इतना ही नहीं, यह बड़ी आसानी से अपने रोजमर्रा के काम-काज निपटाते हैं। हेक्टर गर्सिया और फ्रांसेक मिरालेस की लिखी किताब, इकिगाई में जापानी लोगों के लंबे और स्वस्थ जीवन के राज के बारे में बताया गया है।इकिगाई किताब के दोनों लेखकों ने जापान में लंबे और खुशहाल जीवन का रहस्य जानने के लिए वहां काफी समय बिताया। इस दौरान यह दोनों जापान में उन जगहों पर गए, जहां अधिक उम्र वालों की आबादी ज्यादा थी। ऐसा ही एक प्रदेश है ओकिनावा। दोनों लेखक ओकिनावा के ओगिमी कस्बे में पहुंचे, जहां पर करीब 3200 लोग रहते हैं। इन सभी की आयु...
अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी

अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी

Uncategorized
वाशिंगटन। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका में कामयाबी की नई दास्तान लिख डाली है। अब एक और भारतीय अमेरिका की राजनीति में सुर्खियों में है। इस भारतीय युवक का नाम है सैकट चक्रवर्ती। सैकट सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस के लिए सांसद पद के उम्मीदवार हैं। अभी तक यह पद दिग्गज डेमोक्रेटिक नैंसी पेलोसी के पास रहा है। हाल ही में पेलोसी ने कहा है कि वह अब कांग्रेस के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगी। यानी सांसद के तौर पर यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। तभी से यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि कांग्रेस में पेलोसी की जगह कौन लेगा। इसके बाद ही सैकट का नाम उभरना शुरू हुआ है। कौन हैं सैकट चक्रवर्तीसैकट, टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक अप्रवासी भारतीय के यहां पैदा हुए थे। सैकट की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने साल 2003 से 2007 के बीच हार्वर्ड में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सैन फ्रांसिस्को चले...
आम आदमी पार्टी के विधायक पर रेप का आरोप, वीडियो वायरल होते ही भाग गए ऑस्ट्रेलिया;

आम आदमी पार्टी के विधायक पर रेप का आरोप, वीडियो वायरल होते ही भाग गए ऑस्ट्रेलिया;

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। पंजाब में बलात्कार के मामले में 2 सितंबर से फरार आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का वीडियो इंटरव्यू सामने आया है। इसे देखकर समझा जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। इस घटना की वजह से पुलिस को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है क्योंकि सनौर के विधायक सिंह के खिलाफ संभावित ठिकानों पर छापे मारने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पटियाला पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। पठानमाजरा शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया स्थित पंजाबी वेब चैनल के साथ वीडियो साक्षात्कार में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह जमानत हासिल करने के बाद ही घर लौटेंगे। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए आरोप लगाया, 'पंजाब में महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों और विधायकों से सलाह नहीं ली जाती। अभिव्यक्त...