मुंबई: लालबाग में महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, चपेट में आने से एक बच्ची की मौत, 4 घायल
मुंबई। मुंबई (Mumbai) के काळाचौकी इलाके (Kalachowki area) में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है. महागणपति पंडाल (Mahaganpati Pandal) के बाहर देर रात करंट फैलने से पांच बच्चे और किशोर इसकी चपेट में आ गए. इनमें 8 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है>
पांच लोग करंट की चपेट में आए, तीन ICU में एडमिटफायर बिग्रेड टीम ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ. उस वक्त पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी. अचानक करंट फैलने से दो लड़के और तीन लड़कियां इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद सभी पांचों को भायखला के मसीना अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने 8 साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया. एक घायल लड़की की हालत नाजुक होने पर उसे परेल के ग्लोबल अस्पताल भेजा गया. वहीं, मसीना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों...









