Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

Lenskart का IPO आज हो रहा लिस्ट… दांव लगाने वाले निवेशकों को GMP कर रहा निराश

Lenskart का IPO आज हो रहा लिस्ट… दांव लगाने वाले निवेशकों को GMP कर रहा निराश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) के आईपीओ (IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज से खत्म हो रहा है। कंपनी का आईपीओ (IPO Listing) आज शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा। जिन निवेशकों ने इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाया है उनके लिए ग्रे मार्केट (Grey Market) से कुछ राहत भरी खबर आई है। लिस्टिंग से पहले जीएमपी में उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, यह उछाल बहुत मामूली है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। 10 रुपये पहुंचा जीएमपीलेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ का जीएमपी 10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। जोकि 2.49 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। 27 अक्टूबर 2025 को आईपीओ सबसे अधिक 108 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद इस स्तर पर ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट का आईपीओ नहीं पहुंच पाया। 28 गुना हुआ सब्सक्राइबतीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान इस...
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री का दावा- शेख हसीना की सरकार गिराने में US एजेंसी और क्लिंटन परिवार का हाथ

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री का दावा- शेख हसीना की सरकार गिराने में US एजेंसी और क्लिंटन परिवार का हाथ

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister Sheikh Hasina) के करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी (Former Minister Mohibul Hasan Chowdhury) ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में चौधरी ने दावा किया कि 2024 में शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सत्ता से बेदखली के पीछे अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी (American agency USAID) और क्लिंटन परिवार का हाथ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान अंतरिम सरकार के प्रमुख, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का अमेरिका से लंबे अर्से से संबंध रहा है। चौधरी के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया तंत्र और कुछ गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने 2018 से ही हसीना सरकार के विरुद्ध एक सुनियोजित साजिश रच रही थी। इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि खास तौर पर यूएसएआईडी और इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (आईआरआई) जैसे अमेरिक...
MP के बैतूल में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्लीनिक किए गए सील

MP के बैतूल में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्लीनिक किए गए सील

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में बिना योग्यता और पंजीयन के इलाज का धंधा चलाने वालों पर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज हुरमाडे (Dr. Manoj Hurmade) ने बताया कि घोड़ाडोंगरी और आमला तहसील में दो झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापेमारी कर उन्हें सील किया गया है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, इंजेक्शन और उपचार उपकरण जब्त किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, खेड़ीसावलीगढ़, भीमपुर, चिचोली सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जहां अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को आमला तहसील के ग्राम जम्बाडा में झोलाछाप डॉ. धनराज चंदेल के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम में डीएचओ डॉ. राजेश परिहार, बीएमओ डॉ. अश...
MP: कटनी में ऑटो से टकराकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, BJP नेता समेत दो की मौत

MP: कटनी में ऑटो से टकराकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, BJP नेता समेत दो की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक तेज रफ्तार कार (Fast Car) अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) से टकराई और फिर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार भाजपा नेता (BJP leader) समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम किया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना द...
MP: राहुल गांधी को पचमढ़ी में लगाने पड़े 10 पुशअप.. ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचने पर मिली सजा!

MP: राहुल गांधी को पचमढ़ी में लगाने पड़े 10 पुशअप.. ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचने पर मिली सजा!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पचमढ़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) दौरे पर आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार अपनी ही पार्टी के अनुशासन नियमों (Discipline rules.) की जद में आ गए. देर से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने पड़े. दरअसल, पंचमढ़ी (Panchmarhi) में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों (Congress District Presidents) के प्रशिक्षण सत्र में अनुशासन को लेकर खास सख्ती बरती गयी. देर से पहुंचने वालों को न केवल ताली बजाकर ‘टाइम मैनेजमेंट’ का अहसास कराया जाता है, बल्कि प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है ताकि वो समय की अहमियत समझें और उसका पालन करें. इसी सत्र में शनिवार शाम राहुल गांधी शामिल हुए, लेकिन वो करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे, जिसपर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर प्रमुख सचिन राव ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि देरी से आने वाले को सजा दी जाती है. इसपर राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो उन्हें बताया गय...
MP: भोपाल में पुराने टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 घंटे में पाया काबू, करोड़ों का माल जला

MP: भोपाल में पुराने टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 घंटे में पाया काबू, करोड़ों का माल जला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ओल्ड टिंबर मार्केट (लकड़ी मार्केट) (Old Timber Market) में सोमवार देर रात भीषण आग (Massive Fire) लग गई, जो इतनी भयावह थी कि पूरे चार घंटे तक धधकती रही. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टिंबर मार्केट से कुछ ही दूरी पर रेल ट्रैक (Rail track) होने के कारण इस अग्निकांड की संवेदनशीलता और अधिक थी. अगर आग रेल ट्रैक के पास तक फैल जाती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी या रेल यातायात प्रभावित हो सकता था. टिंबर मार्केट में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. भोपाल नगर निगम, भापाल फायर सर्विस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के कुल 40 से ज्यादा फायर टेंडर्स ने मिलकर आग पर काबू पाया. फायर फाइटर्स ने चार घंटे क...
ट्रंप की सहयोगी ने कर दी ममदानी को मेयर पद से हटाने की तैयारी? जानिए रिपब्लिकन का प्‍लान

ट्रंप की सहयोगी ने कर दी ममदानी को मेयर पद से हटाने की तैयारी? जानिए रिपब्लिकन का प्‍लान

विशेष समाचार
न्यूयॉर्क। जोहरान ममदानी ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। लेकिन यह बात ट्रंप और उनके सहयोगियों को हजम नहीं हो रही है। इस बीच ट्रंप की समर्थक और रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलिस स्टेफेनिक ने साल 2026 के गवर्नर पद के लिए उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। वह न्यूयॉर्क की वर्तमान गवर्नर कैथी होचुल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। माना जा रहा है कि स्टेनेफिक ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि न्यूयॉर्क की गवर्नर बनने के बाद वह ममदानी को मेयर पद से हटा सकें। बता दें कि होचुल ने ही ममदानी का खुलकर समर्थन किया था। होचुल और ममदानी की स्टेफेनिक कट्टर आलोचक हैं। ममदानी की जीत के बाद स्टेफेनिक ने होचुल को अमेरिका की सबसे खराब गवर्नर बताया था। साथ ही न्यूयॉर्क को देश का मोस्ट अनअफोर्डेबल राज्य बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने ममदानी के खिलाफ भी बयान देते हुए उन्हें...
गैंगरेप पीड़िता से होटल में रेप, पुलिस पुलिस पहुंची तो छत से कूदकर वकील

गैंगरेप पीड़िता से होटल में रेप, पुलिस पुलिस पहुंची तो छत से कूदकर वकील

राष्ट्रीय
आगरा। उत्‍तरप्रदेश के आगरा में एक गैंगरेप पीड़िता से होटल में दुराचार की घटना हुई है। आरोप विपक्षियों के अधिवक्ता पर है। एकता थाना पुलिस ने आरोपित को पकड़ने को ट्रांसयमुना कॉलोनी में दबिश दी थी तो वह पुलिस को देखकर पड़ोसी की छत से कूद गया। उसके दोनों पैर टूट गए। आरोपित को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को एसएन में ही आरोपित का रिमांड कराया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। औरेया निवासी युवती ने शुक्रवार को एकता थाना पुलिस को बताया कि उसके साथ होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 106 में दुराचार हुआ है। आरोपित एक अधिवक्ता है। वर्ष 2022 में उसने एत्मादपुर के युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया था। वह मुकदमे की तारीख पर आई थी। तारीख के बाद आरोपियों के अधिवक्ता ने उससे संपर्क किया। उससे कहा कि इस मामले में समझौता करा देंगे। वह भी तारीख से परेशान आ चुकी...
रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती जारी, विदेश मंत्रालय ने किया रोकने का आग्रह

रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती जारी, विदेश मंत्रालय ने किया रोकने का आग्रह

Uncategorized
मॉस्‍को। भारत की तमाम आपत्ति के बाद भी रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती रुकी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भी रूस की सेना में कम से कम 44 भारतीय काम कर रहे हैं। भारत सरकार ने रूस से उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने इस मामले को मॉस्को के साथ उठाया है और उनसे रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती रोकने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में, हमें कई भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने की सूचना मिली है।’ उन्होंने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 44 भारतीय नागरिक रूस की सेना में सेवारत हैं।’ भारतीय अधिकारियों ने सितंबर में कहा था कि रूसी सेना में 27 भारतीय सेवारत हैं। जायसवाल ने कहा कि भारत ने इस मामले को रूसी अधिकारियों के साथ उठाया है और उनस...
ऑपरेशन पिंपल: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का चुन-चुनकर हो रहा खात्मा

ऑपरेशन पिंपल: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का चुन-चुनकर हो रहा खात्मा

राज्य, राष्ट्रीय
कश्‍मीर। भारतीय सेना के चिनार कोर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान को ऑपरेशन पिंपल नाम दिया गया। इस तरह क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों में अहम उपलब्धि दर्ज की गई। चिनार कोर ने कहा कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के बारे में एजेंसियों से इनपुट मिला था। इस खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। सेना ने एक्स पर लिखा, ‘सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आतंकियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।’ ऑपरेशन पिंपल क्या है? ऑपरेशन पिंपल भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुरू किया गया सुरक्षा अभियान है। यह संयुक्त अभियान 7 नवंबर को इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद शु...