Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

फिर एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम… कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

फिर एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम… कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर करवट (Weather Turns Again) लेने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) में नया मौसम सिस्टम सक्रिय (New Weather System activated) हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal.) पर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बाद अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर यह और मजबूत हो सकता है। तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश का दौर जारी रहेगा। 22 से 24 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। केरल में 22-23 नवंबर, अंडमान-निकोबार में 22 और 25 नवंबर को बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 22-24 नवंबर तक आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40-50 कि...
Delhi Blast Case में बड़ी कार्रवाई… अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर अरेस्ट

Delhi Blast Case में बड़ी कार्रवाई… अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर अरेस्ट

राष्ट्रीय
फरीदाबाद। दिल्ली (Delhi) के लालकिले (Red Fort) के पास हुए ब्लास्ट (Blast case) मामले में जांच एजेंसियों (Investigating Agencies) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात अल-फलाह मेडिकल कॉलेज (Al-Falah Medical College) से दो डॉक्टरों को हिरासत (Two doctors detained) में लिया गया. इन डॉक्टरों के नाम डॉ. जुनैद यूसुफ और डॉ. नासिर राशिद बताए जा रहे हैं. दोनों लंबे समय से इस कॉलेज में कार्यरत थे. जांच टीम के अनुसार दोनों के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। इससे पहले भी चार डॉक्टरों का नाम इसी कॉलेज से आतंकी गतिविधियों में सामने आ चुका है. लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि कॉलेज से जुड़े कुछ लोग आतंकी संगठनों के संपर्क में हैं और लंबे समय से उनकी मदद कर रहे हैं। दो डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछबत...
Bihar: विभागों के बंटवारे में बड़ा बदलाव, नीतीश ने दो दशक बाद छोड़ा गृह विभाग… BJP के पास पहुंचा मजबूत किला

Bihar: विभागों के बंटवारे में बड़ा बदलाव, नीतीश ने दो दशक बाद छोड़ा गृह विभाग… BJP के पास पहुंचा मजबूत किला

पॉलिटिक्स, राज्य
पटना। बिहार (Bihar) में दो दशक बाद पहली बार गृह विभाग (Home Department) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के पास आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने शुक्रवार को मंत्रालयों का बंटवारा करते हुए गृह विभाग अपने उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी (BJP leader Samrat Chaudhary) को सौंप दिया। इसके बदले जेडीयू को वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग मिला है, जो पहले बीजेपी के पास थे। गृह विभाग जैसे अहम मंत्रालय का बीजेपी को दिया जाना एनडीए के भीतर बदलते समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। विधानसभा में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अब राज्य की कानून-व्यवस्था नीति में प्रमुख भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव केवल विभागीय आवंटन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है- यह बिहार की कानून-व्यवस्था, राजनीतिक स्थिरता और भ...
MP: इस्तीफे के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में भाषण देते दिखे जगदीप धनखड़, कही ये बात

MP: इस्तीफे के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में भाषण देते दिखे जगदीप धनखड़, कही ये बात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) पद छोड़ने के करीब चार महीने बाद शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम (Public events) में भाषण देते नजर आए। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य (Manmohan Vaidya) की लिखी किताब 'हम और यह विश्व' का विमोचन करने के बाद धनखड़ ने कई ऐसी बातें कहीं जिससे ठहाके गूंज उठे। धनखड़ ने अपने इस्तीफे की ओर इशारा करते हुए भी एक बात कही और फिर अंत में कहा कि समय की कमी की वजह से उनका गला पूरा खुल नहीं पाया। पूर्व उपराष्ट्रपति ने आरएसएस के विचारों और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। धार्मिक नेताओं और मीडिया से जुड़े जाने-माने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए धनखड़ ने देश के भरोसे, सांस्कृतिक जड़ों और संस्थाओं की एकता को बनाए रखने की बात कही। संसद का ...
The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। The Family Man 3: भारत की सबसे पॉपुलर स्पाई थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन अब अपने मच अवेटेड तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. फैंस के चहेते मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इस बार श्रीकांत सिर्फ देश के दुश्मनों से नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए भी संघर्ष करते नजर आएंगे. हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को फिर से निभाने की चुनौती के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि लोगों को भले यह आसान लगे, लेकिन उनके लिए यह सफर हमेशा तनाव और घबराहट से भरा होता है. आइए डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. मनोज ने कहा, “मैं कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेता. मैं बहुत नर्वस इंसान हूं. मैं हमेशा पैनिक करता रहता हूं. और सेट पर अपनी घबराहट डायरेक्टर्स पर डाल देता हूं. मुझे कभी नहीं लगता कि चीजें आसान है...
Bigg Boss : तान्या मित्तल के भाई ने बताया बहन का पूरा सच

Bigg Boss : तान्या मित्तल के भाई ने बताया बहन का पूरा सच

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 में जबसे तान्या मित्तल आई हैं तबसे उनके कई स्टेटमेंट्स से घरवाले हैरान हुए हैं। तान्या एक बार बताया था कि उनके घर में किचन के लिए भी लिफ्ट है जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान हो गए थे। अब जब तान्या के भाई शो में आए तो प्रणित मोरे ने उनसे इसका सच पूछा तो तान्या के भाई ने सारा सच बता दिया। तान्या के भाई ने बताया सचदरअसल, प्रणित उनसे पूछते हैं कि क्या उनके घर में लिफ्ट है किचन के लिए भी? वह बोलते हैं कि वहां पर सब अमीर हैं? वह जवाब देते हैं कि हमारी फैमिली…घर में कई लोग हैं जिनको जरूरत है। ये सब नॉर्मल है क्योंकि 3-4 फ्लोर बनाएंगे तो लिफ्ट की जरूरत होती है। सबने लगाई है। सभी रिश्तेदार के घर।तान्या ने क्या कहातान्या बोलती हैं मैंने कहा तो यहां सबने रोस्ट करना शुरू कर दिया और मैं चुप हो गई। लेकिन मैं सोचने में लगी अपने तो सबके यहां है, ये क्यों पागल हो रहे हैं। प्रणित बोलते ह...
दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल ऑडियो, बोलीं-‘मैंने छिछोरी हरकत…’,

दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल ऑडियो, बोलीं-‘मैंने छिछोरी हरकत…’,

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्या एक्टिंग के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर से दिव्या फिल्म ‘सावी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस मूवी को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी करने को लेकर दिव्या और मुकेश के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। दिव्या के इस बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया गया कि मुकेश ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा, 'आलिया को कॉपी की जरूरत नहीं है।' वहीं, अब दिव्या ने मुकेश संग एक फोन कॉल को लीक कर दिया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिव्या ने कर दी मुकेश भट्ट संग फोन कॉल लीकदिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग ये फोन कॉल की रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस रिकॉर्डिं...
इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाल, एक दो नहीं ये 13 फिल्में-सीरीज होगी

इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाल, एक दो नहीं ये 13 फिल्में-सीरीज होगी

मनोरंजन
मुंबई। ओटीटी और रिएक्टर लवर्स को हर हफ्ते एंटरटेनमेंट के डोज का इंतजार रहता है। ऐसे में ये हफ्ता भी धमाकेदार होने वाला है। 21 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाल मचने वाला है। थिएटर और ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनकी लिस्ट काफी लंबी है। इसमें साउथ लवर्स के लिए भी काफी मूवीज और सीरीज भी हैं।मस्ती 4 इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर, नरगिस फाकरी स्टारर मूवी मस्ती 4 का है। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।द फैमिली मैन 3 द फैमिली मैन 3 सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये सीरीज 21 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इसमें इसमें मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, जयदीप अहलावत और शरद केलकर अहम किर...
अफगानियों के खिलाफ पाकिस्तान में कार्रवाई तेज, जबरन भेजा रहा अफगानिस्तान

अफगानियों के खिलाफ पाकिस्तान में कार्रवाई तेज, जबरन भेजा रहा अफगानिस्तान

Uncategorized
मुंबई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने अवैध अफगानियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। केवल इसी माह (नवंबर) में 6000 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान वापस भेजा जा चुका है। पंजाब की सूचना मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों को नकद इनाम भी दिए हैं जिन्होंने 13 करोड़ की आबादी वाले इस प्रांत में अवैध रूप से रह रहे अफगानों की सूचना दी। पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने बयान में कहा कि प्रांत में अवैध अफगानों के खिलाफ अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। पूरे सूबे में यह कार्रवाई सुनियोजित, कानूनी और प्रभावी ढंग से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध अफगानों की पहचान कराने वालों को नकद पुरस्कार दिए गए हैं और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। मंत्री ने कहा कि नवंबर महीने में पंजाब से 6220 अवैध अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान वाप...
कोलंबो में आमने-सामने आए भारतीय नौसेना का INS सुकन्या और पाकिस्तानी PNS सैफ

कोलंबो में आमने-सामने आए भारतीय नौसेना का INS सुकन्या और पाकिस्तानी PNS सैफ

राष्ट्रीय
कोलंबो। अगर भारत और पाकिस्तान के युद्धपोत इस वक्त किसी बंदरगाह पर आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? सोच में पड़ गए ना, लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है कोलंबो में। भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल जहाज INS सुकन्या ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) के लिए कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा तो उसी दिन पाकिस्तानी नौसेना का फ्रिगेट PNS सैफ भी ईंधन भरवाने के लिए वहां आ धमका। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बावजूद एक ही बंदरगाह पर दोनों युद्धपोतों का एक साथ रुकना चर्चा का विषय बन गया। श्रीलंकाई नौसेना के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, INS सुकन्या मंगलवार को कोलंबो पहुंचा था। श्रीलंकाई नौसेना ने पारंपरिक तरीके से इसका जोरदार स्वागत किया। जहाज की कमान कमांडर संतोष कुमार वर्मा के हाथ में है। यह 101 मीटर लंबा जहाज एंटी-एयरक्राफ्ट गन से लैस है और इसमें हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ की सुविधा भी मौजूद है। इस दौर...