Thursday, May 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

महाबोधि महोत्सव भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक: प्रधानमंत्री

महाबोधि महोत्सव भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक: प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- प्रधानमंत्री ने महाबोधि महोत्सव के लिए भेजा शुभकामना संदेश, भगवान बुद्ध के संदेश को बताया आधुनिक विश्व की आवश्यकताभोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर सांची में शनिवार को बुद्ध जम्बू द्वीप पार्क में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। 'महाबोधि महोत्सव' और चेतियागिरी विहार के 73वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में सांची को भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के भविष्य की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। बुद्ध का संदेश और आधुनिक विश्वप्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में रेखांकित किया कि भगवान बुद्ध अपनी शिक्षाओं के माध्यम से आज भी विश्व पर गहरा प्रभाव बनाए हुए हैं। आधुनिक विश्व की चुनौतियों के बीच उनका शांत...
मप्रः मुख्‍यमंत्री ने उज्जैन में बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर चाय बनाई, नागरिकों से की चर्चा

मप्रः मुख्‍यमंत्री ने उज्जैन में बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर चाय बनाई, नागरिकों से की चर्चा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाखेड़ा स्थित बस स्‍टेंड पर बस यात्रियों, रिक्‍शा संचालको और स्थानीय दुकानदारों से भी चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्होंने एक चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय भी बनाई और गणमान्‍य नागरिकों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं, साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए बसें यहां से संचालित होती हैं। मुख्‍यमंत्री द्वारा यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और यात्रियों और ऑटो रिक्शा संचालकों से भी उन्होंने चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यह बस स्टैंड वर्ष 1992 में बनाया गया था। यहां से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री के सादगीप...
अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं : सिंधिया

अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं : सिंधिया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
गुना। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मध्य प्रदेश प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को गुना जिले के विकासखण्‍ड बमोरी अंतर्गत बागेरी खाद वितरण केन्द्र पर औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि मेरे अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा मुझे बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनीं और वितरण प्रक्रिया को देखा। केन्‍द्रीय मंत्री ने वहाँ मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि आपको अब एक दाना खाद पाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, यह मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाए, व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और किसी भी किसान को असुविधा न होने दी जाए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को ग्राम कुशेपुर में मृतका भूरि...
हांगकांग में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 128 की मौत

हांगकांग में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 128 की मौत

Uncategorized
हांगकांग । हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दमकलकर्मियों द्वारा अब भी इमारत में लोगों की तलाश की जा रही है। परिसर की आठ में से सात इमारतें पूरी तरह से भीषण आग की चपेट में आ गईं जिसके चलते कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। हांगकांग अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक डेरेक आर्मस्ट्रांग चान ने बताया कि शुक्रवार को इमारतों से और शव बरामद किये गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। पीड़ितों की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को 'वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स' की आठ इमारतों में से एक में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और सात इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। अधिकारियों ने कहा कि इमारतों में पीड़ितों की तलाश शुक्रवार तक पूरी हो सकती है जिसके बाद इस बचाव अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा। चान ने कहा खोज और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही लापता लोगों की व...
जंग के बीच जेलेंस्की पर नई मुसीबत, 800 करोड़ के करप्शन केस से हिला यूक्रेन

जंग के बीच जेलेंस्की पर नई मुसीबत, 800 करोड़ के करप्शन केस से हिला यूक्रेन

Uncategorized
कीव। युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए शांति प्रस्ताव को लेकर दुविधा में फंसे जेलेंस्की के सामने एक नई मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल हाल ही में देश में करीब 800 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद यूक्रेनी नेताओं की नींदें उड़ी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक देश के ऊर्जा क्षेत्र में हुए इस 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के भ्रष्टाचार मामले में यूक्रेन के कई शीर्ष अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इन आधिकारियों में जेलेंस्की के सहयोगी और उनके करीबी माने जाने वाले आंद्री यरमक का नाम भी शामिल है। यूक्रेन की भ्रष्टाचार रोधी इकाइयों ने शुक्रवार को जेलेंस्की के मुख्य सचिव यरमक के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।वही बता दें कि यरमक यूक्रेन के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं और अमेरिका के साथ जारी...
एक समय कोई था वॉचमैन, कोई किसान तो किसी ने की वेटर की जॉब, आज हैं सुपरस्टार

एक समय कोई था वॉचमैन, कोई किसान तो किसी ने की वेटर की जॉब, आज हैं सुपरस्टार

मनोरंजन
मुंबई। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में वेटर, क्लीनर और कुली की जॉब की है। हालांकि आज वे सुपरस्टार हैं।बॉलीवुड एक्टर्स आज हम आपको कुछ एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई तरह की जॉब की हैं जिसमें कोई कुली था तो किसी ने वेटर का काम किया।एक्टर्स बने स्टार हालांकि जब ये एक्टर्स बने तो सभी ने अपने काम से सबको फैन बना दिया। उनमें से कुछ तो सुपरस्टार हैं।बोमन ईरानीबोमन ईरानी ने मुंबई के ताज होटल में बतौर वेटर और रूम सर्विस स्टाफ काम किया। इसके अलावा, एक्टिंग करियर में आने से पहले उन्होंने अपनी फैमिली का बेकरी बिजनेस भी चलाया। लेकिन जब बॉलीवुड में उन्होंने एंट्री ली तो अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।जॉनी वॉकर जॉनी का बचपन का नाम बद्दरुद्दीन जमालुद्दीन काजी है। उन्होंने मुंबई में...

रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मनोरंजन
मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी है। फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिकाबार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक चक्र अवॉर्डी और सेना मेडल अवॉर्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।मेजर शर्मा के परिवार ने की फिल्म पर रोक की मांग अपनी याचिका में परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी स्पेशल फोर्स के अधिकारी (शहीद मेजर मोहित शर्मा) के जीवन, सीक्रेट ऑपरेशन्स और शहादत से प्रेरित लगती है और फिल्म ...
गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

Uncategorized
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहाकि तीसरी दुनिया के देशों से लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप का यह ऐलान उस घटना के बाद हुआ है, जिसमें एक अफगानी नागरिक ने वॉशिंगटन में दो नेशनल गार्ड्स को गोली मार दी। ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में ट्रंप ने कहाकि सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगा देनी चाहिए, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। आखिर कौन हैं, तीसरी दुनिया के देश और क्या इस लिस्ट में भारत भी शामिल है? तीसरी दुनिया शब्द आया कैसे?पहली दुनिया, दूसरी दुनिया और तीसरी दुनिया, यह कोल्ड वॉर के दौर की उत्पत्ति हैं। उस वक्त अमेरिकी नेतृत्व वाला पश्चिमी गुट था, जिसे फर्स्ट वर्ल्ड कहा जाता था। साम्यवादी पूर्वी गुट को सेकंड वर्ल्ड कहा जाता था। वहीं, जो देश इनमें से किसी भी गुट...
तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

Uncategorized
अंकारा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्लामिक भाईचारे के नाम पर पाकिस्तान का खुलकर साथ देने वाला तुर्किए अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफ होने वाले एर्दोगान प्रशासन ने एक बार फिर से अपना झुकाव साफ किया है। अंकारा में बजट सत्र के दौरान कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए तुर्किए के विदेश मंत्री ने हकान फिदान ने कश्मीर का जिक्र करते हुए भारत विरोधी बयान दिया।एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकारा के 2026 संसदीय बजट के संसद में पेश किए जाने के दौरान विदेश मंत्री हाकान ने अपने संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय विवादों का जिक्र करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कानून और संवाद के आधार पर हल किया जाना चाहिए। यह बयान भारत के पक्ष के बिल्कुल उलट है। भारत लगातार कहता रहा है कि कश्मीर में कोई विवाद नहीं है। य...
मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

राज्य, राष्ट्रीय
जौनपुर । प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर दर्ज 12 फर्मों के मामले में जांच तेज हो गई है। जौनपुर के सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना कोतवाली पुलिस तो कर ही रही है, एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। एसआईटी के राडार पर करीब 20 से अधिक खाते हैं, उनसे जुड़े 600 पन्नों का स्टेटमेंट निकालकर जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े ठिकानों, उसकी फर्मों का यहां से किस तरह से किसका जुड़ाव था इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए दो टीमें रांची गई हुई हैं। वहीं, दो दिन पहले लखनऊ में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा के घर पर भी पुलिस का छापा पड़ा है। घर की गहन तलाशी हुई और परिवार के लोगों से की पूछताछ की गई है। जौनपुर कोतवाली में 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय की तहरी पर पर 12 फर्म संचालकों और वाराणसी के शुभम जायसवाल, उसके पिता सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। औषधि ...