Saturday, May 9खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

Ind vs SA: दूसरा T20I आज, जानें कैसा रहेगा चंडीगढ़ की पिच का मिजाज ?

Ind vs SA: दूसरा T20I आज, जानें कैसा रहेगा चंडीगढ़ की पिच का मिजाज ?

Uncategorized
चंडीगढ़। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (Second match T20 series) आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाना है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। आज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम की नजरें दूसरे मुकाबले में भी मेजबानों को धूल चटाकर सीरीज में बढ़त को दोगुना करने पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। आईए एक नजर भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं। मुल्लांपुर अपना पहला मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होस्ट करने के लिए तैयार है। दिसंबर के महीने में यहां ठंड का कहर रहेगा और ओस अहम भूमिका निभा सकती है। चेज करना...
तिरुपति मंदिर में नकली घी के बाद एक और घोटाला… पॉलिस्टर शॉल को बना दिया 100% सिल्क

तिरुपति मंदिर में नकली घी के बाद एक और घोटाला… पॉलिस्टर शॉल को बना दिया 100% सिल्क

राष्ट्रीय
तिरुपति। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में नकली घी घोटाले के बाद अब एक नया घोटाला सामने आया है। तिरुमाला मंदिर (Tirumala Temple) को मैनेज करने वाले ट्रस्ट, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की अंदरूनी जांच में यह घोटाला सामने आया है, जिसमें पाया गया कि एक कॉन्ट्रैक्टर लगातार दस सालों तक 100% पॉलिस्टर शॉल (Polyester Shawl) को शुद्ध शहतूत सिल्क शॉल बताकर बिल का भुगतान करवा रहा था। 2015 से 2025 तक यानी पूरे एक दशक तक TTD में चले 54 करोड़ रुपये के सिल्क शॉल घोटाले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। TTD की आंतरिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि एक कॉन्ट्रैक्टर 100% पॉलिएस्टर शॉल को 100 फीसदी शुद्ध मलबरी सिल्क शॉल बताकर लगातार एक दशक से सप्लाई कर रहा था, और सिल्क के दाम वसूल रहा था। चेयरमैन बीआर नायडू के नेतृत्व वाले TTD बोर्ड द्वारा शॉल की क्व...
ट्रंप की नए टैरिफ धमकी के बीच अमेरिकी अधिकारी बोले- कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा

ट्रंप की नए टैरिफ धमकी के बीच अमेरिकी अधिकारी बोले- कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने भारतीय चावल (Indian Rice) पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने दावा किया कि भारत, चीन और थाईलैंड से अमेरिकी बाजार में चावल डंप किया जा रहा है, जिससे अमेरिकी किसान प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन की व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी वार्ताकारों (American Negotiators) के नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही वॉशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमीसन ग्रीयर (Jamieson Greer) ने कहा कि अमेरिका को भारत की ओर से अब तक का सबसे बेहतर प्रस्ताव मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा रहा है और भारत कठिन चुनौती साबित हुआ है। ग्रीयर ने अमेरिकी सीनेट विनियोग समिति के समक्ष कहा, “मेरी टीम अभी नई दिल्ली में है। भारत में कई कृषि उत्पादों जैसे कि अनाज और मां...
Ukraine War: धमाकों से दहला रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग, सबसे बड़ा बाजार जलकर तबाह

Ukraine War: धमाकों से दहला रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग, सबसे बड़ा बाजार जलकर तबाह

Uncategorized
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) में दोनों ही देश एक-दूसरे के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं। बुधवार रात को रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग (Russian city Saint Petersburg) के सबसे बड़े बाजार में भी एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। यह धमाके इतने भयानक थे कि कई किलोमीटर दूर तक इनकी आवाज सुनाई दी। इन धमाकों और उसके बाद फैली आग में कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक धमाके से पूरा शॉपिंग कॉम्पलेक्स जलकर तबाह हो गया। हालांकि, इस आग और धमाकों के पीछे क्या वजह थी। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, एक महिला को कार्बन मोनो ऑक्साइड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है, वहीं एक व्यक्ति आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई ह...
खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस के बाद अब टीवी ऑडियंस के लिए रोहित शेट्टी अपना शो खतरों के खिलाड़ी 15 लेकर आ रहे हैं। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड एडवेंचर शो अब नए कंटेस्टेंट के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। ये शो एक साल के गैप के बाद टीवी पर आने वाला है ऐसे में ऑडियंस ज्यादा एक्साइटेड है। अब शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन एंटरटेनमेंट दुनिया के सबसे मशहूर सेलेब्रिटीज के साथ होगा।खतरों के लिए कंटेस्टेंट के नाम रिपोर्ट की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और इस बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन सभी सेलेब्स को एक शो में देखना मजेदार होने...
धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

मनोरंजन
मुंबई। साल 2025 अक्षय खन्ना के नाम रहा। उन्होंने छावा और धुरंधर दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी कि लीड एक्टर फीके पड़ गए। अक्षय नए साल में भी अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। आने वाले दिनों में अक्षय और भी शानदार किरदार अपनी ऑडियंस के सामने लाने वाले हैं।ये हैं अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मेंसाल 2025 का ये आखिरी महीना है। इस साल कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। लेकिन जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो साल की शुरुआत में आई छावा और साल के अंत में आई धुरंधर है। खास बात ये है कि दोनों की फिल्मों के विलेन अक्षय खन्ना थे। अब आने वाली इन फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।अक्षय खन्ना अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर कमाल कर दिया है। हाल में चर्चा में चल रही इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसी पार्ट में उनकी मौत भ...
ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

मनोरंजन
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने साफ किया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आराध्या के नाम से जो पेज हैं वो फैन पेज हैं। उन्होंने या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने न पेज बनाए हैं और न वे उन्हें माॅनिटर करते हैं। ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुकऐश्वर्या बोलीं, “जो चीजें ऑनलाइन हैं, कभी-कभी लोगों को लगता है कि वह आराध्या की हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई शुभचिंतक है जिसने इसे बनाया है, ऐसा मुझे लगता है। जाहिर है, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह आराध्या से, मेरे परिवार से, मेरे पति से और मुझे प्यार करते हैं। आपके सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या का ऑफिशियल पेज नहीं है। आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं।”ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सीमित मौजूदगी के बारे में भी...
टैरिफ पर ट्रंप बोले, ‘सुप्रीम’ कोर्ट का फैसला अमेरिकी को पहुंचा सकता है नुकसान

टैरिफ पर ट्रंप बोले, ‘सुप्रीम’ कोर्ट का फैसला अमेरिकी को पहुंचा सकता है नुकसान

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि टैरिफ लगाने के उनके अधिकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कोई भी संभावित फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इतिहास का सबसे बड़ा खतरा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर नकारात्मक निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो अमेरिका 'आर्थिक रूप से पूरी तरह असहाय' हो जाएगा। ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि आसानी से और तेजी से लगाए गए टैरिफ की वजह से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में भारी वृद्धि हुई है और हम दुनिया के अब तक के सबसे आर्थिक रूप से मजबूत देश बन गए हैं। केवल अंधेरे और भयावह ताकतें ही इसे खत्म होते देखना चाहेंगी। गौरतलब है कि जनवरी में दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद से ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग अपन...
जापान में मेगाक्वैक एडवाइजरी: सुनामी में जा सकती है दो लाख की जान

जापान में मेगाक्वैक एडवाइजरी: सुनामी में जा सकती है दो लाख की जान

Uncategorized
टोक्यो । जापान इन दिनों भूकंप और सुनामी के संकट से जूझ रहा है। इस बीच मंगलवार को यहां पर मेगाक्वैक एडवायजरी जारी की गई। इसे एक रेयर एडवायजरी कहा जाता है। ओमोरी के पूर्वी तट पर 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। इस भूकंप से बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से यह चेतावनी जारी की गई है। अगर यहां पर सुनामी आती है तो यह 98 फीट ऊंची हो सकती है। इससे करीब दो लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है। जापान सरकार के अनुमानों में चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि होक्काइडो–सैनरिकु क्षेत्र में एक और समुद्री महाभूकंप 30 मीटर (98 फीट) ऊंचाई की सुनामी पैदा कर सकती है। इससे करीब 1,99,000 लोग मारे जा सकते हैं। इसके अलावा 2,20,000 इमारतें नष्ट हो सकती हैं और लगभग 31 ट्रिलियन येन का आर्थिक नुकसान हो सक...
कराची में सिंधुदेश की मांग को लेकर बवाल, राजनाथ सिंह का बयान वायरल

कराची में सिंधुदेश की मांग को लेकर बवाल, राजनाथ सिंह का बयान वायरल

Uncategorized
कराची। सिंधी संस्कृति दिवस के मौके पर कराची में अलग 'सिंधुदेश' की मांग को लेकर निकाला गया आजादी मार्च निकाला गया। जिये सिंध मुत्तहिदा महाज (JSMM) के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'सिंधुदेश आजादी' के नारे लगाए। पुलिस द्वारा रूट बदलने पर भड़की भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुराना बयान कि 'एक दिन सिंध फिर भारत में वापस आएगा' एक बार फिर सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया में वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला?दरअसल, रविवार को अधिकारियों ने रैली का रूट बदल दिया, जिससे हजारों प्रदर्शनकारी गुस्से में आ गए और तनाव तेजी से बढ़ गया। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ के कुछ लोगों ने सुरक्षाक...