Friday, June 19खबर जो असर करे |
Shadow

जापान: टोक्यो के एक स्कूल में लगी आग, छात्रों समेत 300 लोगों को किया गया रेस्क्यू

टोक्यो। जापान (Japan) में उत्तरी टोक्यो (Northern Tokyo) के एक प्राथमिक स्कूल (Primary school.) में शुक्रवार को आग लग गई। यह घटना ताकिनोगावा दाइसान एलीमेंट्री स्कूल (Takinogawa Daisan Elementary School) की है। आग स्कूल की चौथी मंजिल पर बने म्यूजिक रूम (संगीत कक्ष) में लगी थी। आग लगने के तुरंत बाद सावधानी बरतते हुए पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, आग से निकले धुएं के कारण दम घुटने से कई छात्र घायल हो गए हैं। इन छात्रों को सांस के साथ धुआं अंदर जाने की वजह से तकलीफ हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय स्कूल में लगभग 300 छात्र और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *