Friday, June 19खबर जो असर करे |
Shadow

UP: सपा विधायक वर्मा पर FIR…. कंगना रनौत-सयानी घोष को लेकर किया था विवादित पोस्ट

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह की शिकायत पर साइबर पुलिस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के रानीगंज विधायक आरके वर्मा (MLA RK Verma) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिला सांसद कंगना रनौत, सयानी घोष और प्रधानमंत्री की फोटो वाला एक विवादित पोस्टर साझा कर अमर्यादित टिप्पणी की थी.


इस सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होते ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 और धारा 352 के तहत मामला दर्ज कर आईपी एड्रेस की जांच शुरू कर दी है।


फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी बवाल
दरअसल, सपा विधायक आरके वर्मा के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए एक पोस्टर को लेकर प्रतापगढ़ की सियासत गरमा गई है. आरोप है कि इस पोस्टर में प्रधानमंत्री और महिला सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी. इसके बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई।


पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा (IPS) के मुताबिक, भाजपा नेता के प्रार्थना पत्र के आधार पर रानीगंज विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साइबर सेल अब इस पोस्ट की सत्यता और आईपी एड्रेस की बारीकी से जांच कर रही है. जनप्रतिनिधि द्वारा सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघने के इस मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *