Sunday, May 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

मनरेगा की जगह लेगा G RAM G बिल… भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में भी हुआ पास…

मनरेगा की जगह लेगा G RAM G बिल… भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में भी हुआ पास…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament's Winter Session) में ग्रामीण रोजगार (Rural Employment) की दिशा बदलने वाला एक महत्वपूर्ण विधेयक भारी विरोध और हंगामे (Heavy Protests and Unrest) के बीच दोनों सदनों से पारित हो गया। यह विधेयक विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 (Developed India Guaranteed Employment and Livelihood Mission (Rural) Bill, 2025) ( VB-G RAM G ) दो दशक पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act -MNREGA) की जगह लेगा। गुरुवार दोपहर को विरोध प्रदर्शनों और सदन से वॉकआउट के बावजूद विधेयक लोकसभा से पारित हो गया। राज्यसभा में बहस आधी रात के बाद तक चली और लगभग 12:15 बजे मतदान शुरू हुआ। महात्मा गांधी के नाम को हटाकर नया नाम रखने के विरोध में कांग्रेस के भारी आक्रोश...
MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर विस्तार को चुनौती वाली तकिया मस्जिद की याचिका SC ने की खारिज

MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर विस्तार को चुनौती वाली तकिया मस्जिद की याचिका SC ने की खारिज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर परिसर (Mahakal Temple complex) के विस्तार (महाकाल लोक फेज-2) के लिए तकिया मस्जिद (Takiya Mosque) की जमीन अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि याचिकाकर्ता जमीन का मालिक नहीं, बल्कि केवल एक उपासक (भक्त) है, इसलिए उसे अधिग्रहण को चुनौती देने का कानूनी अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह फैसला मोहम्मद तैय्यब बनाम शहरी प्रशासन एवं विकास विभाग मामले में सुनाया। अदालत ने क्या कहासुनवाई के दौरान पीठ ने पाया कि याचिका में अधिग्रहण की अधिसूचनाओं को सीधे तौर पर चुनौती नहीं दी गई है, बल्कि आपत्ति केवल मुआवजा तक सीमित है। ऐसे मामलों में कानून के तहत वैकल्पिक वैधानिक उपाय मौजूद हैं। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता हूज़ेफ़ा अहमदी, जो याचिकाकर्ता की...
पांच राज्यों के HC को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

पांच राज्यों के HC को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने गुरुवार को हुई बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों (High Courts) में रिक्त होने वाले मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices) के पदों को भरने के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। ये रिक्तियां रिटायरि और ट्रांसफर के चलते उत्पन्न हो रही हैं। कॉलेजियम की सिफारिशों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना अभी शेष है। कॉलेजियम के निर्णय के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। यह पद वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी 2026 को रिटायर होने के बाद रिक्त होगा। इसके अलावा, बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस रेवती पी. मोहिते डेरे को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश मेघालय हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य ...
KBC में कार्तिक आर्यन ने अमिताभ से पूछ लिया ये निजी सवाल, बिग बी बोले-पागल हो क्या

KBC में कार्तिक आर्यन ने अमिताभ से पूछ लिया ये निजी सवाल, बिग बी बोले-पागल हो क्या

मनोरंजन
मुंबई।अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है। एक्टर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट से मुश्किल सवाल करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार अमिताभ से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछ लिए गए जिसके बाद अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म को प्रोमोट करने आए हैं। इस दौरान कार्तिक ने अमिताभ को कोरियन हार्ट बनाना सिखाया और इसके साथ ही जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लिए। कौन बनेगा करोड़पति का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक और अनन्या हॉट सीट पर बैठते हुए होस्ट अमिताभ से ही सवाल कर बैठते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक, अमिताभ को कोरियन दिल बनाना सिखाते हैं। एक्टर आगे बिग बी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी जया बच्चन से छुपते हुए कुछ खाया है। इसके जवाब में अमिताभ मुस्कुरा ...
फिल्मों में हीरो और हिरोइन के बीच कैसे शूट होते है इंटीमेट या किस सीन? जानिए

फिल्मों में हीरो और हिरोइन के बीच कैसे शूट होते है इंटीमेट या किस सीन? जानिए

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। फिल्मों में आपने कई बार किसिंग सीन या इंटीमेट सीन देखे होंगे। कुछ सीन काफी बोल्ड होते हैं, कुछ तो न्यूड सीन भी होते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन सीन की शूटिंग कैसे होती है। कोई एक्टर अगर कम्फर्टेबल नहीं होता तो कैसे शूट किया जाता है, वहीं ऐसे सीन को शूट करते वक्त सेट पर कैसा माहौल होता है तो वो सब आपको बताते हैं। वैसे जब भी फिल्मों में शूटिंग होती है तब सबसे पहले एक्टर्स का कंसेंट लेते हैं। बिना उनकी मर्जी से कोई सीन शूट नहीं होता है।मिरर का यूज जब कोई एक्टर किसिंग सीन देने के लिए कम्फर्टेबल नहीं होता है तब एक शीशा रखा जाता है दोनों एक्टर्स के बीच। दोनों फिर मिरर को किस करते हैं। एडिट करके उस शीशे को हटा दिया जाता है। ऐसे में दर्शकों को लगता है कि दोनों रियल में किस कर रहे हैं। वहीं अगर किसी एक्ट्रेस का कोई टॉपलेस सीन होता है तब सिलिकॉन पैड यूज करते हैं।क्रोमा शॉट इसके...
लोकसभा में सिगरेट काकश लेते नजर TMC सांसद कीर्ति आजाद, भाजपा ने शेयर किया वीडियो

लोकसभा में सिगरेट काकश लेते नजर TMC सांसद कीर्ति आजाद, भाजपा ने शेयर किया वीडियो

Uncategorized
नई दिल्‍ली। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद के ई-सिगरेट पीने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत सौंपने के बाद अब भाजपा ने सदन के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में TMC सांसद कथित तौर पर सिगरेट की कश लेते नजर आ रहे हैं। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को यह वीडियो शेयर कर टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी से जवाब भी मांगा है।अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 35 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि कीर्ति आजाद इस वीडियो में छिपकर ई सिगरेट की कश भर रहे हैं। वीडियो में पहले कीर्ति आजाद को कई बार कैमरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। कुछ सेकेंड बाद वह अपना हाथ मुंह के पास ले जाते हैं, और फिर हटा लेते हैं। हालांकि वीडियो में ई-सिगरेट य...
ईरान के होर्मुज द्वीप पर रातों-रात खूनी लाल हो गया समुद्री तट, जानिए रहस्‍य

ईरान के होर्मुज द्वीप पर रातों-रात खूनी लाल हो गया समुद्री तट, जानिए रहस्‍य

Uncategorized
ईरान। होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। पानी अचानक लाल हो जाने के पीछे की वजह यहां की भौगोलिक स्थिति है। ईरान का होर्मुज द्वीप एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है यहां समुद्री तटों और समुद्र के रंग में अचानक आया बदलाव। बीते दिनों यहां समुद्र का पानी और किनारा रातों रात सुर्ख लाल रंग में बदल गया। होर्मुज तट की कई तस्वीरें और विडियोज सामने आए हैं जिसमें बीच भयावह नजर आ रहा है।बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट के पास फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वीप शानदार नजारों के लिए पहले से ही खूब प्रसिद्ध है। वहीं बारिश के बाद यहां का नजारा एकदम ही बदल जाता है, जब बरसात का पानी पड़ते ही यहां पहाड़ों और रेत में मौजूद लौह के कण, पानी से मिल जाते हैं। इसकी वजह से पूरा द्वीप सुर्ख लाल र...
केंद्रीय मंत्री का दावा : प्रियंका और राहुल गांधी में चल रहा झगड़ा

केंद्रीय मंत्री का दावा : प्रियंका और राहुल गांधी में चल रहा झगड़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच विवाद का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष परिवार से झगड़ा कर विदेश गए हैं। फिलहाल, इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से निकाले गए नेता मोहम्मद मुकीम के पत्र के हवाले से ऐसा दावा किया था। बिट्टू ने वीबी जी राम जी बिल पर कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी पर सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, 'उनके पास लोग हैं प्रदर्शन करने के लिए? उनको महात्मा गांधी से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जो उनका गांधी है, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, उनको उस गांधी से दिक्कत है कि वो कहां जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'लोग उस गांधी को भूल चुके हैं, जो उनके नाम से जुड़ा हुआ ...
रियल लाइफ में कैसे हुई थी रहमान डकैत की मौत? ‘धुरंधर’ में भी नहीं दिखाया सच

रियल लाइफ में कैसे हुई थी रहमान डकैत की मौत? ‘धुरंधर’ में भी नहीं दिखाया सच

मनोरंजन
मुंबई। फिल्म 'धुरंधर' में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह पहले रहमान डकैत का भरोसा जीतता है, और फिर एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) के साथ मिलकर उसे मरवा देता है, ताकि खुद ल्यारी पर राज कर सके। इसके लिए वह रहमान डकैत को राजनीति में उसके उतरने के बाद एक गुप्त रास्ते से लेकर जाता है, जहां पर एसपी चौधरी असलम पहले से उसका इंतजार कर रहा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में रहमान डकैत की मौत इससे काफी अलग तरह से हुई थी?असल में कैसे हुई रहमान डकैत की मौतरहमान डकैत की मौत के बारे में एक एक्स पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर शकीमुद्दीन ने पॉडकास्ट में बताया, “सरदार अब्दुल रहमान बलोच इसका पूरा नाम है। एक दफा इसके चेहरे पर कोई जोरदार चीज लगी। चेहरे पर निशान पड़ गया। अपने चेहरे की सर्जरी कराने के लिए वो ईरान चला गया। चौधरी असलम से एक जुमला कहा पीपल्स पार्टी के एक सीनियर नेता ने कि चौधरी साहब रहमान को मैनेज...
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

मनोरंजन
मुंबई। ‘इक्कीस’ बहुत खास फिल्म है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद से ही उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो ये फिल्म 25 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बुधवार के दिन पोस्ट जारी कर मेकर्स ने बताया कि वे इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं। क्यों? आइए समझाते हैं। पोस्टपोन करने का कारण ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। लोग रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म को देखने के लिए बड़ी तादाद में सिनेमाघरों में जा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के साथ क्लैश हो इसलिए उन्होंने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी।अब कब रिलीज होगी फिल्म? मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ...