मध्य प्रदेश के असद खान ने काशी में अपनाया सनातन धर्म, नया नाम अथर्व त्यागी
वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी असद खान ने विधिवत रूप से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अथर्व त्यागी रखा गया।
अस्सी घाट के समीप पवित्र गंगा नदी में नाव पर आचार्यों के सान्निध्य में गौरी-गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण संस्कार संपन्न कराया गया। इस प्रक्रिया के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात विधिवत नामकरण संस्कार हुआ। पूजन एवं शुद्धिकरण संस्कार कराने वाले योगी आलोक नाथ (हिन्दू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक) और सुधीर सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि घर वापसी से पूर्व आवश्यक शुद्धिकरण संस्कार कराए गए, जिसके बाद मंत्रोच्चार के साथ ना...









