Tuesday, June 23खबर जो असर करे |
Shadow

MP की रत्नगर्भा नगरी आज भी उगल रही हीरे, फिर चमकी महिला की किस्मत

पन्ना। पन्ना जिले (Panna district) की रत्नगर्भा धरती (Ratnagarbha Dharti) से एक बार फिर बेशकीमती हीरा (Invaluable Diamond) मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की निजी भूमि की उथली खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।


जानकारी के अनुसार, मीना सिंह के पति राणा सिंह साल 2021 में कोरोना काल के बाद पन्ना आए थे. यहां हीरों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने तमाम इलाकों में खदानें लगाना शुरू किया. तब से अब तक उन्हें 15 छोटे-बड़े हीरे मिल चुके हैं।


मुनीम गौतम मिस्त्री ने बताया कि यह हीरा जरुआपुर की खदान से प्राप्त हुआ है और उनके दोस्त राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी, जिसमें वह देखरेख का कार्य करते हैं।


वहीं, हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि 6.54 कैरेट का हीरा कार्यालय में जमा कर जांच के बाद जमा कर लिया गया है, जिसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा. और नीलामी में ज्यादा से ज्यादा कीमत में नीलाम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *