मोदी कैबिनेट का जल्द होने वाला है विस्तार….! कइयों की होगी छुट्टी… नए लोगों को मिलेगा मौका
नई दिल्ली। मोदी 3.0 यानी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (First Cabinet Expansion) कब होगा? रिपोर्ट है कि सबकुछ तय हो चुका है. कौन मंत्री बनेगा? किसका पत्ता कटेगा? किसका प्रमोशन होगा, किसका केवल विभाग बदलकर फिर से मौका मिलेगा, किस फॉर्मूले से सीट पक्की होगी, किस पैटर्न से कुर्सी खिसकेगी? ये सबकुछ तय हो चुका है।
मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) में कई की छुट्टी होने वाली है. जिनके पास कई विभाग हैं, कुछ के विभाग कम होने वाले हैं. महिलाओं (Women) को प्राथमिकता और पिछड़ों पर जोर रहने वाला है. और खबर है कि नए चेहरे मंत्रिमंडल में एंट्री लेकर चौंकाने वाले हैं. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख से लेकर मंत्रिमंडल के चेहरों तक पर आकलन किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर अलग अलग सियासी गलियारों में सूत्रों के हवाले से कई बातें कही जा रही है।
कब होगा म...









