Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

EPFO: 25 हजार रुपये वेतन वालों को भी PF और पेंशन का लाभ…. प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

EPFO: 25 हजार रुपये वेतन वालों को भी PF और पेंशन का लाभ…. प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले उन लाखों कर्मचारियों को भी पीएफ (PF) और पेंशन (Pension) का लाभ मिल सकता है, जिनका मासिक बेसिक वेतन (Monthly Basic Salary) 25,000 रुपये है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) (Employees' Provident Fund - EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) (Employees' Pension Scheme -EPS) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। नया नियम 20 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी पंजीकृत कंपनियों पर लागू होगा। आखिरी बार इसमें सितंबर, 2014 में संशोधन किया गया था। पहले 30,000 रुपये करने का था प्रस्तावसूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ ने पहले वेतन सीमा को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, वित्त मंत्रालय के साथ गहन सम...
दतिया उपचुनाव के रिजल्ट पर BJP के IT सेल प्रमुख बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’

दतिया उपचुनाव के रिजल्ट पर BJP के IT सेल प्रमुख बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly seat) पर उपचुनाव (Bypoll) में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को 6016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। इस नतीजे के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘दतिया उपचुनाव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिणाम का निष्पक्ष विश्लेषण अलग तस्वीर दिखाता है।’ उन्होंने दावा किया कि इसे कांग्रेस के पक्ष में "प्रचंड जनादेश" नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस के पक्ष में जनादेश नहीं मान सकतेअमित मालवीय ने 2023 के विधानसभा चुनाव और मौजूदा उपचुनाव के आंकड़ों की तुलना करते हुए चार प्रमुख बिंदु गिनाए। उनके मुताबिक, कांग्रेस का वोट शेयर 2023 के 50.8 प्रतिशत से घटकर 42.39 प्रतिशत रह गया, यानी 8 प्रतिशत से अध...
FSSAI की बड़ी कार्रवाई… डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर ‘100% प्योर’ वाले दावों के साथ रोक

FSSAI की बड़ी कार्रवाई… डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर ‘100% प्योर’ वाले दावों के साथ रोक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Limited) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर '100 प्रतिशत' वाले भ्रामक दावों (Misleading claims) के साथ बिक्री करने पर रोक लगा दी है. FSSAI ने जांच में पाया कि वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के लिए '100% नेचुरल', '100% प्योर', '100% प्योरिटी गारंटेड', '100% ऑर्गेनिक' और '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' जैसे दावों का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑथोरिटी ने बताया कि इस तरह के दावे फूड सिक्योरिटी लॉ का उल्लंघन करते हैं. ऐसे दावे 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018' के खिलाफ हैं. ये दावे अस्पष्ट और असत्यापित हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहकों को गुमराह करते हैं।. किन प्रोडक्ट्स पर लगा ये बैन?FSSAI ने सोशल मीडिया पर बताया...
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत, जीतू पटवारी ने बताया भाजपा के खिलाफ जनादेश

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत, जीतू पटवारी ने बताया भाजपा के खिलाफ जनादेश

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश
दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की। मतगणना की शुरुआत 451 डाक मतपत्रों की गणना से हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की गई। उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम समय तक पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में डटा रहा और इसी समर्पण का परिणाम पार्टी के पक्ष में आया। पटवारी ने दावा किया कि दतिया के मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित कुशासन, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अत्याचार, बढ़ती ...
राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 में से आठ स्वर्ण महिलाओं के नाम, ‘नारी शक्ति’ बनी भारतीय अभियान की ताकत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 में से आठ स्वर्ण महिलाओं के नाम, ‘नारी शक्ति’ बनी भारतीय अभियान की ताकत

खेल
नई दिल्ली। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी ताकत देश की महिला खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। भारतीय दल के 13 स्वर्ण पदकों में से आठ स्वर्ण महिला खिलाड़ियों ने जीतकर यह साबित कर दिया कि भारतीय खेलों में अब 'नारी शक्ति' केवल भागीदारी नहीं, बल्कि सफलता की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जूडो और पैरा एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे अभियान की अगुवाई की। यह भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती ताकत, आत्मविश्वास और निरंतर सफलता का प्रमाण है। भारोत्तोलन में ओलंपिक चैंपियन मीराबाई चानू ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी महानता साबित की। पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खे...
इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एक समय 'जब वी मेट' और 'लव आज कल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से रोमांटिक सिनेमा की नई पहचान बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली पिछले 17 वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के लिए जूझ रहे हैं। 2009 में रिलीज हुई 'लव आज कल' के बाद उनकी कोई भी थिएटर रिलीज फिल्म व्यावसायिक रूप से बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी। 'रॉकस्टार' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों को समय के साथ कल्ट का दर्जा और समीक्षकीय प्रशंसा जरूर मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर ये उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वहीं 'तमाशा', 'जब हैरी मेट सेजल' और 2020 की 'लव आज कल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। ओटीटी पर रिलीज हुई 'चमकिला' ने इम्तियाज अली को एक बार फिर चर्चा में जरूर ला दिया, लेकिन थिएटर में उनकी वापसी मानी जा रही 'मैं वापस आऊंगा' भी उनकी किस्मत नहीं बदल सकी। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म ने भारत में कर...
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया दमदार पोस्टर जारी करते हुए इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में यश अपने किरदार 'राया' के रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर में यश की सिर्फ सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। मेकर्स ने इस बार भी फिल्म की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है, बल्कि रहस्य को बरकरार रखते हुए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब तक रिलीज हुए टीजर और पोस्टर्स की तरह इस नए पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिल्म का ट्रेल...
मप्रः सावन में उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महेश्वर स्थित होटलों में विशेष फलाहारी थाली की व्यवस्था

मप्रः सावन में उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महेश्वर स्थित होटलों में विशेष फलाहारी थाली की व्यवस्था

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
- मप्र टूरिज्म ने पांच स्थानों पर कावड़ यात्रियों के लिए की फलाहारी की व्यवस्था भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपी टूरिज्म) द्वारा पवित्र श्रावण (सावन) माह के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महेश्वर स्थित अपने होटल एवं पर्यटन इकाइयों में विशेष फलाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु निर्धारित समय पर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मप्र टूरिज्म के मैनेजर श्याम तिवारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन शहर के तीन इकाई जिसमें सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल, शिप्रा रेजिडेंसी, होटल उज्जैनी शामिल है। इसी प्रकार खरगोन में नर्मदा रिसोर्ट महेश्वर और खंडवा जिले के टेम्पल व्यू ओंकारेश्वर सहित कुल पांच स्थानों पर कावड़ यात्रियों (श्रद्धालु) के लिए फलाहारी की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा र...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल से उज्जैन पहुंचकर स्व. जैन की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर, श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजन को ढ़ाँढस बंधाया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री पारस जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जैन वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता थे। जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उन्होंने राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए। वे एक अच्छे पहलवान और सर्वोदयी इंसान के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. जैन की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजन को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. याद...
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल, मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी ...