Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

शिमला में सेब आढ़तियों से फिर ठगी, यूपी के शख्स पर एफआईआर

शिमला में सेब आढ़तियों से फिर ठगी, यूपी के शख्स पर एफआईआर

Uncategorized
शिमला, 9 अक्टूबर। जिला शिमला के ठियोग स्थित शिलारू फल मंडी एक बार फिर करोड़ों की ठगी के मामले से सुर्खियों में आ गई है। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज एफआईआर के अनुसार यह मामला शिलारू एपीएमसी फल मंडी में सेब खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। शिकायतकर्ता दलीप सिंह पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी गांव धर, डाकघर भलावाग, तहसील कुमारसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शिलारू फल मंडी में सेब का थोक कारोबार है। इस साल उन्होंने और चार अन्य आढ़तियों ने मिलकर यूपी के आजमगढ़ जिले के नई मेहनगर निवासी व्यापारी इंदरदेव तिवारी पुत्र श्रीराम को कुल 28,182 सेब के बॉक्स बेचे थे। इनकी कुल कीमत 3,55,17,396 रुपये थी, जिसमें से आरोपी ने 1,84,83,081 रुपये का भुगतान किया, जबकि 1,70,34,315 रुपये अब तक नहीं दिए...
हिमाचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी व एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, एफआईआर

हिमाचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी व एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, एफआईआर

Uncategorized
शिमला, 09 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गुरूवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई छात्र चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एबीवीपी की शिकायत पर बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एबीवीपी के कार्यकर्ता रोज की तरह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नए छात्रों के स्वागत के लिए खड़े थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान अचानक 20 से 25 एसएफआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे और कथित तौर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झगड़ा करने लगे। एबीवीपी की शिकायत के मुताबिक एसएफआई कार्यकर्ताओं ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एबीवीपी ने ये भी आरोप लगाया ...
हाथरस का सिपाही गिरफ्तार, मनी ट्रांसफर की दुकान पर धोखाधड़ी कर की थी ठगी

हाथरस का सिपाही गिरफ्तार, मनी ट्रांसफर की दुकान पर धोखाधड़ी कर की थी ठगी

Uncategorized
फिरोजाबाद, 9 अक्टूबर । थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने गुरुवार को हाथरस में तैनात एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने एक माह पूर्व वर्दी में धोखाधड़ी पर 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जिनमें से पुलिस ने 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। मामला थाना रामगढ़ से जुड़ा है। थाना क्षेत्र अन्तर्गत 8 सितम्बर को रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सफर की दुकान पर एक वर्दी धारक पुलिस कर्मी ने धोखाधड़ी कर खाते में 60000 रुपये ट्रान्सफर करा लिये थे तथा मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना रामगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह (हाल तैनाती पुलिस लाइन जनपद हाथरस) पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम नगला नरिया थाना जसवन्त नगर इटावा का नाम प्रकाश में आया। जिसकी गिरफ्तारी के प...
फाइल पास कराने के लिए मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ही वीडीओ रंगेहाथ गिरफ्तार

फाइल पास कराने के लिए मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ही वीडीओ रंगेहाथ गिरफ्तार

Uncategorized
बरेली, 9 अक्टूबर । शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीडीओ ने फाइल पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार सिंह, निवासी काजी टाेला वार्ड नंबर-1 थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं, जो वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी, विकास खंड आसफपुर, तहसील विसौली के पद पर तैनात था, उसने शिकायतकर्ता सुरेश कुमार (भूतपूर्व सैनिक) से ग्राम पिपरिया में उचित दर विक्रेता की दुकान हेतु पत्रावली स्वीकृति के बदले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे टीम ने गौरव कुमार सिंह को 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेत...
स्पेक्ट्रम की कीमतें तय होने के बाद देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू होंगी : सिंधिया

स्पेक्ट्रम की कीमतें तय होने के बाद देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू होंगी : सिंधिया

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) से स्पेक्ट्रम की कीमतें तय होने के बाद देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू होंगी। इसके पहले कंपनियों को भी अपनी योजना को अंतिम रूप दिया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो कंपनियों को उपग्रह संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस दिए गए हैं, जबकि एक अन्य को आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया है। नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी 2025) में पत्रकारों के साथ बातचीत में केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि यह कंपनियों पर निर्भर करता है कि वे कितनी जल्दी अपनी क्रियान्वयन रणनीति लागू कर पाती हैं। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि एक मुद्दा यह है कि ट्राई को अभी स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण को अंतिम रूप देना है। यह लंबित हिस्सा है और नियामक इसे पूरा करेगा। वोड...
डीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, एयरलाइन आदेश को देगी चुनौती

डीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, एयरलाइन आदेश को देगी चुनौती

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड पर यह जुर्माना लगाया है। कंपनी इस फैसले को चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग बताया कि 26 सितंबर को डीजीसीए से जुर्माने के संबंध में नोटिस मिला है। एयरलाइन पर पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए एयरलाइन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना "श्रेणी C एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के लिए योग्य सिमुलेटर का उपयोग करने में कथित विफलता" के लिए लगाया गया है। विमानन कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि डीजीसीए के इस आदेश को उपयुक्त अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष चुनौती देने पर विचार किया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा आंतरिक संप्रेषण संचार में देरी के कारण जुर्माने की ज...
कैट ने करवा चौथ पर देशभर में 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का जताया अनुमान

कैट ने करवा चौथ पर देशभर में 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का जताया अनुमान

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने करवा चौथ पर देश में 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार होने का अनुमान जताया है। उन्‍होंने कहा कि पूरे देश में एक उत्सव का माहौल बना रहता है, जो दिवाली तक चलता है। करवा चौथ हमें यह संदेश देता है कि सच्चा प्रेम केवल त्याग में नहीं, बल्कि समानता और परस्पर आदर में निहित है। जब पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की खुशहाली के लिए व्रत रखते हैं, तभी यह पर्व अपने वास्तविक और श्रेष्ठ स्वरूप में मनाया जा सकता है। चांदनी चौक से सांसद तथा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने गुरुवार को देशभर के लोगों खास तौर पर व्यापारियों से अपील की है कि वो भी अपनी पत्नी के सम्मान में करवा चौथ का व्रत रखें। उन्होंने कहा कि वे खुद पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से करवा चौथ का व्रत रखते हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार महिलाएं अपने पतियों के दीर्घ जीवन के ...
अकासा एयर की सह-संस्थापक नीलू खत्री ने दिया इस्तीफा

अकासा एयर की सह-संस्थापक नीलू खत्री ने दिया इस्तीफा

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । एयरलाइन कंपनी अकासा एयर की सह-संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय परिचालन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू खत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वह कंपनी की कार्यकारी समिति की सदस्य भी हैं। अकासा एयर ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उसकी सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्‍ट्रीय) नीलू खत्री ने एक नया पेशेवर रास्ता अपनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। भारतीय वायु सेना की पूर्व अधिकारी खत्री अकासा एयर की संस्थापक टीम के सदस्यों में से एक थीं, जिसका परिचालन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। कंपनी के मुताबिक उन्होंने एयरलाइन के प्रारंभिक चरण के दौरान इसके परिचालन ढांचे को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि इस एयरलाइन कंपनी ने अपने घरेलू नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया। इसके साथ ही इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में प्रवेश किया। कंपनी...
टीसीएस का सितंबर तिमाही में मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये

टीसीएस का सितंबर तिमाही में मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्‍त (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 1.39 फीसदी बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 11,909 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। टीसीएस ने गुरुवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 2.39 फीसदी बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 64,259 करोड़ रुपये था। टाटा समूह की इस कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 5.3 फीसदी की गिर...
सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना में प्रमुख संशोधनों को अधिसूचित किया

सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना में प्रमुख संशोधनों को अधिसूचित किया

Uncategorized
नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । केंद्र सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में प्रमुख संशोधनों को अधिसूचित किया है। अब पीएलआई योजना आवेदन पोर्टल 31 दिसंबर, 2025 तक खोल दिया गया है। इसका उद्देश्य उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना और नए निवेश को प्रोत्साहित करना है। कपड़ा मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि सिंथेटिक या कृत्रिम रूप से बनाए गए रेशों से बने परिधान, कपड़े और तकनीकी वस्त्र उत्पादों के लिए पीएलआई योजना में प्रमुख संशोधन अधिसूचित किए गए हैं। मंत्रालय ने उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी प्रोत्साहित करने के लिए पीएलआई योजना का आवेदन पोर्टल 31 दिसंबर, 2025 तक खोल दिया है। मंत्रालय ने कहा क‍ि ये महत्वपूर्ण संशोधन वस्‍त्र उद्योग की चुनौतियों का समाधान करने, व्यापार सुगमता बढ़ाने, इस क्षेत्र में नए निवेश प्रोत्साहित करने और विक...