Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

भोपालः पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स बैठक

भोपालः पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स बैठक

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो दवा का सेवन कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। जिसमें पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा कर शत - प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग, रेलवे अस्पताल, सीआरपीएफ, रोटरी क्लब, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत भोपाल के साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। बैठक में कलेक्टर द्...
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नीति आयोग से मिला प्रशंसा पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नीति आयोग से मिला प्रशंसा पुरस्कार

राज्य
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले को ’’राज्य उपयोग मामले की चुनौती’’ के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा ‘स्वास्थ्य और पोषण- आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम’ श्रेणी में कोरिया जिले को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बैकुंठपुर ब्लॉक में कुपोषण स्तर में कमी विषय पर जिले द्वारा प्रस्तुत अभिनव उपयोग प्रकरण के लिए प्रदान किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ प्रतिबद्धता एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जिले की टीम ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए ठोस परिणाम प्राप्त किए हैं। जिले में कुपोषण उन्मूलन के लिए किए गए बहुआयामी प्रयासों जैसे आंगनबाड़ी केन्द्रों की सक्रियता, जनजागरूकता अभियान, पोषण पखवाड़ा तथा सामुदायिक सहभागिता को नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय...
वीर सावरकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे : अर्जुन राम मेघवाल

वीर सावरकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे : अर्जुन राम मेघवाल

राष्ट्रीय
सावरकर के व्यक्तित्व और विचारों के निष्पक्ष अध्ययन की आवश्यकता : लेखक उदय माहुरकर वीर सावरकर पर उर्दू पुस्तक के प्रकाशन से आपसी संवाद का मार्ग प्रशस्त होगा: प्रो. मजहर आसिफ नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति मार्ग, नई दिल्ली में पुस्तक "वीर सावरकर: द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टीशन" के उर्दू अनुवाद 'वीर सावरकर और तक्सीम-ए-हिंद का अलमिया' का विमोचन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण देते हुए विधि एवं न्याय मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रियता से भाग लिया और लंबे समय तक कैद और कारावास के कष्ट सहन किए। आज हम ऐसे ही महान व्य...
कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड, दो एके-सीरीज राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड, दो एके-सीरीज राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

राष्ट्रीय
कुपवाड़ा, 09 अक्टूबर (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और दो एके-सीरीज़ राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। सेना ने कहा कि यह बरामदगी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने कुपवाड़ा के वारसन स्थित ब्रिजथोर जंगल से की। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के वारसन स्थित ब्रिजथोर जंगल के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और दो एके सीरीज़ राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और अन्य युद्ध-संबंधी सामान बरामद किया।...
बिहार चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेगा : अशोक गहलोत

बिहार चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेगा : अशोक गहलोत

राष्ट्रीय
पटना/ जयपुर, 09 अक्टूबर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को पटना में कहा कि “पूरा देश यह जानना चाहता है कि बिहार के चुनाव में क्या होगा, क्योंकि यह चुनाव केवल बिहार तक सीमित नहीं है बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करेगा।” अशोक गहलोत, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुरुवार को अपने पटना दौरे के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'बीस साल विनाशकाल' अपने आप में एक बड़ा संदेश है। गहलोत ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में बिहार में सुशासन की भारी कमी रही है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहे, जिसके कारण राज्य में ठोस और निरंतर शासन नहीं हो पाया। बिना गुड गवर्नेंस के विकास, समस्याओं का समाधान और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण संभव न...
मध्य प्रदेश को मुम्बई के इन्टरैक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मध्य प्रदेश को मुम्बई के इन्टरैक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के उद्यमियों से मध्य प्रदेश में निवेश का किया अनुरोध भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुम्बई में गुरुवार को आयोजित "इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्य प्रदेश" कार्यक्रम में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश एवं अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सत्र में मध्य प्रदेश को कुल 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसके माध्यम से लगभग 7000 से अधिक रोजगार सृजित होंने की संभावना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए दी। कार्यक्रम में सन फार्मा के अध्यक्ष दिलीप सांघवी, सीआईआई के अध्...
छत्तीसगढ़ में 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में आरोपित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ में 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में आरोपित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय
रायपुर, 9 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र ने संस्थान की 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें एआई तकनीक के माध्यम तैयार की थी। राखी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रबंधन की लिखित शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 66(ई) (निजता का उल्लंघन), 67, 67(ए) (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया या किसी और माध्यम से वायरल नहीं हुई हैं। कॉलेज प्रशासन इस मामले में कोई ठोस जानकारी देगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्र...
पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की सूची में टाेक्याे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की सूची में टाेक्याे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

Uncategorized
टोक्यो, 9 अक्टूबर । जापान के टोक्यो शहर को लगातार दूसरे साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बड़े शहर का खिताब मिला है। पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर के इस साल के रीडर्स चॉइस अवार्ड्स में टाेक्याे काे यह दर्जा दिया गया है। पत्रिका के सर्वेक्षण में 7,57,109 पाठकों ने वोट डाले। पुरस्कार के दाैरान चुने गए दुनिया के शीर्ष 10 बड़े शहरों की रैंकिंग में काेई भी अमेरिकी शहर शामिल नहीं हैं जबकि जापान के ही क्योटो ने इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद केप टाउन, सिंगापुर और सियोल का स्थान रहा। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने एक बयान में इस आशय की घाेषणा की। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि दुनियाभर के लाेग टोक्यो के कई विशेषताओं को तेजी से पहचान रहे हैं। कोइके ने शहर की ऐतिहासिक एवं समकालीन संस्कृति के मिश्रण, एदो काल (1603-1867) के दौरान बनाए गए बगीचों और सुशी रेस्टोरेंट आदि काे इसकी अंतररा...
संयुक्त राष्ट्र में पीपी चौधरी ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

संयुक्त राष्ट्र में पीपी चौधरी ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

Uncategorized
न्यूयार्क, 9 अक्टूबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की असलियत सामने रखी। इस बार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने पाकिस्तान में चुनावों में धांधली, लोकप्रिय नेताओं को जेल में डालने, अपनी ही जनता पर बमबारी करने और जन-आंदोलनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने के तथ्य सामने रखे। चौधरी ने कहा कि इस सबके बावजूद पाकिस्तान संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का आदतन दुरुपयोग करता है, जिसकी भारत पुरजोर तरीके से निंदा करता है। राजस्थान के पाली से सांसद और एक राष्ट्र एक चुनाव पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की तीसरी समिति की बैठक में आम बहस के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को तीखे ढंग से...
इजरायल-हमास समझौते का नेपाल ने किया स्वागत, विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद बढ़ी

इजरायल-हमास समझौते का नेपाल ने किया स्वागत, विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद बढ़ी

Uncategorized
काठमांडू, 09 अक्टूबर । नेपाल सरकार ने इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते का स्वागत किया है। समझौते के तहत हमास ने 20 इजरायली बंधकों कमरिया करने की शर्त मान ली है। अब हमास के कब्जे से नेपाली नागरिक विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्तावित 'मध्य पूर्व शांति योजना' के पहले चरण को लागू करने के लिए इजरायल और हमास के बीच हुआ समझौता स्वागत करने योग्य है। नेपाल ने इस समझौते के बाद नेपाली नागरिक बिपिन जोशी सहित सभी बंधकों को तत्काल रिहा करने का आह्वान किया है, जिन्हें हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 से पकड़ रखा है। नेपाल सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे इस योजना को अपनी वास्तविक भावना से लागू करें, ताकि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र और...