हिमाचल हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर युवक से 1.20 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को सचिवालय अधिकारी बताया — पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Uncategorized
शिमला, 11 अक्टूबर।राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को राज्य सचिवालय में तैनात अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता को झांसे में लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला पुलिस थाना छोटा शिमला में दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी से विश्वासघात) और धारा 336(2) (झूठे बहाने से संपत्ति प्राप्त करना) के तहत दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल निवासी देव कुमार के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता वीरेंद्र चौहान, पुत्र सुंदर सिंह, निवासी ठियोग, जिला शिमला ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान कुछ समय पहले देव कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को हिमाचल प्रदेश सचि...









