Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

भारत भवन बनेगा देश का उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवएनएसडी और मप्र पर्यटन विभाग के साथ हुए दो महत्वपूर्ण अनुबंध, रंगमंच और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

भारत भवन बनेगा देश का उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवएनएसडी और मप्र पर्यटन विभाग के साथ हुए दो महत्वपूर्ण अनुबंध, रंगमंच और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत युवाओं में राष्ट्र प्रेम और आत्मगौरव की भावना को प्रबल करती है। रंगमंच और अन्य कलाएं इस जुड़ाव का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भारत भवन अब राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से जुड़कर देश का एक उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम भारत भवन, भोपाल में दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के निष्पादन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नाट्य कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रीयता का संदेश देने का जरिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मनोज कुमार जैसे फिल्मकारों ने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, वहीं आज कश्मीर फाइल्स जैसी सार्थक फिल्मों ने समाज की वास्तविकता को सामने लाकर राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित किया है। म...
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 12.58 करोड़ का सोना जब्त – 13 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 12.58 करोड़ का सोना जब्त – 13 गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। “ऑपरेशन गोल्डन स्वीप” के तहत डीआरआई अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 10.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 12.58 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें विदेशी नागरिक और एयरपोर्ट कर्मचारी भी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान यात्रियों के शरीर के भीतर मोम के अंडाकार कैप्सूल में छिपाया गया 24 कैरेट सोना बरामद किया गया। जांच में पता चला है कि यह गिरोह दुबई, मुंबई, सिंगाप...
मप्र में पर्यटन को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने निवेशकों और फिल्मी हस्तियों से की बैठक

मप्र में पर्यटन को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने निवेशकों और फिल्मी हस्तियों से की बैठक

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 अक्टूबर।मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को निवेशकों, फिल्म निर्माताओं और प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के अवसर पर आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और मध्य प्रदेश को फिल्म शूटिंग तथा वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और फिल्म निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति प्रदेश को देश का सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में केंद्रित है। बैठक में फिल्म जगत से निर्माता एकता कपूर, अभिनेता गजराज राव और रघुवीर यादव शामिल हुए। इसके अलावा स्पेनिश फ...
भाजपा कोर ग्रुप की 8 घंटे लंबी बैठक खत्म, आज रात NDA सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर की संभावना

भाजपा कोर ग्रुप की 8 घंटे लंबी बैठक खत्म, आज रात NDA सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर की संभावना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार को हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आठ घंटे चली। देर शाम बैठक समाप्त हो गई, और सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। अब इसकी औपचारिक घोषणा आज देर रात या कल सुबह तक की जा सकती है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने बैठक के दौरान अपने सहयोगी दलों हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी अलग-अलग बातचीत की। मांझी दोपहर तीन बजे जे...
दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल अभियान: आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल अभियान: आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय
दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार रोड पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए शक्तिशाली आईईडी विस्फोटक को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। इसके साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस थाना बारसूर, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए संवेदनशील सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि मंगनार रोड पर नक्सलियों ने विस्फोटक प्लांट किया है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।जांच के दौरान सड़क किनारे 5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद हुआ।बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्...
ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट: एयरबेस के पास 12 साल से रह रहे 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा इनपुट पर कार्रवाई

ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट: एयरबेस के पास 12 साल से रह रहे 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा इनपुट पर कार्रवाई

राष्ट्रीय
ग्वालियर, 11 अक्टूबर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 12 साल से बिना नागरिकता दस्तावेजों के एयरबेस के पास रह रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस के इनपुट के आधार पर की गई, जिसके बाद स्थानीय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी धर्मवीर सिंह) ने बताया कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और फिलहाल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में हैं। “इन सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। कई संदिग्ध नंबर और कॉल डिटेल्स मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है,” एसएसपी ने कहा। एयरबेस के पास रह रहे थे बांग्लादेशी ग्वालियर के जिस इलाके से इन्हें पकड़ा गया है, वहां भारतीय वायुसेना का महाराजपुरा एयरबेस, बीएसएफ, सीआरप...
ट्रंप का चीन पर बड़ा प्रहार: 100% अतिरिक्त व्यापार शुल्क की घोषणा, वैश्विक बाजारों में हड़कंप

ट्रंप का चीन पर बड़ा प्रहार: 100% अतिरिक्त व्यापार शुल्क की घोषणा, वैश्विक बाजारों में हड़कंप

Uncategorized
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त व्यापार शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। यह निर्णय 1 नवंबर से लागू होगा। इससे पहले से लागू शुल्कों को मिलाकर चीनी आयात पर कुल 140 प्रतिशत तक का शुल्क लगेगा। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा — “चीन ने हमारे खिलाफ अनुचित व्यापार नीतियां अपनाई हैं। अब अमेरिका भी जवाब देगा। हम अपने उद्योग और कामगारों की सुरक्षा के लिए यह 100 प्रतिशत शुल्क लगा रहे हैं।” ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह नया शुल्क इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, उपभोक्ता उत्पादों और सॉफ्टवेयर जैसे सभी प्रमुख चीनी निर्यातों पर लागू होगा। अमेरिकी बाजार में हलचल ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।डाउ जोन्स इंड...
बीएलए का बड़ा ऐलान: जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पूरी पाबंदी, उल्लंघन पर सख्त अंजाम की चेतावनी

बीएलए का बड़ा ऐलान: जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पूरी पाबंदी, उल्लंघन पर सख्त अंजाम की चेतावनी

Uncategorized
क्वेटा, 11 अक्टूबर।पाकिस्तान से आज़ादी की मांग को लेकर सशस्त्र संघर्ष छेड़ चुकी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए जामरान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को रसद (लॉजिस्टिक सपोर्ट) पहुंचाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बीएलए ने स्थानीय नागरिकों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति सेना की सहायता करते पाया गया तो उसे “अपने अंजाम के लिए स्वयं जिम्मेदार” माना जाएगा। BLA ने किया कई हमलों का दावा‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ (पश्तो संस्करण) की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलए के प्रवक्ता जैंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि उनके लड़ाकों ने हाल ही में कोलवाह, जामरान और बिलिडा इलाकों में पाकिस्तानी सेना और उनके सप्लाई वाहनों को निशाना बनाया है।उन्होंने बताया कि कोलवाह के दुंदर इलाके में रिमोट-कंट्रोल IED विस्फोट से पाकिस्तानी पैदल सैनिकों पर हमला किया गया, जिसमें तीन सैनि...
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला — 3 घंटे चली गोलीबारी, 7 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला — 3 घंटे चली गोलीबारी, 7 की मौत, कई घायल

Uncategorized
इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार रात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर भीषण हमला किया। डेरा इस्माइल खान स्थित इस केंद्र पर हुए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब तीन घंटे तक गोलीबारी चली, जिसके दौरान पांच से अधिक विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स — द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और द न्यूज इंटरनेशनल — के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में कम से कम तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेरकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। हमलावर रॉकेट लॉन्चर और स्वचालित हथियारों से लैस थेपुलिस सूत्रों के मुताबिक, 7–8 हथियारबंद आतंकी रात लगभग 8 बजे मुख्य द्वार से परिसर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।...
गाजा में युद्धविराम लागू, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू — ट्रंप की मध्यस्थता से दो साल बाद शांति की शुरुआत

गाजा में युद्धविराम लागू, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू — ट्रंप की मध्यस्थता से दो साल बाद शांति की शुरुआत

Uncategorized
गाजा पट्टी, 11 अक्टूबर।करीब दो वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार गाजा में शांति की बहार लौट आई है। शुक्रवार सुबह 5 बजे (पूर्वी मानक समय) से इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण प्रभावी हो गया। यह युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में मिस्र के शर्म अल-शेख में हुई परोक्ष वार्ता के बाद संभव हुआ है। युद्धविराम समझौते की प्रमुख शर्तेंसमझौते के तहत हमास को 48 बंधकों की रिहाई करनी होगी, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना जताई गई है। यह रिहाई सोमवार सुबह 5 बजे (EST) तक पूरी करनी होगी। बदले में इजराइल ने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। पहले चरण में गाजा के कई प्रमुख इलाकों से इजराइली सैनिक पीछे हटे हैं और विस्थापित गाजावासी अपने घरों को लौटने लगे हैं। गाजा में राहत और उम्मीद का माहौलसीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम लागू होते ही हजारों फिलिस्तीनी उत्त...