पुतुल समारोह के समापन पर भोपाल में मुक्ताकाश मंच पर होगा नाट्य ‘सीता हरण’ का प्रदर्शन
भोपाल, 12 अक्टूबर।मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चल रहा पुतुल समारोह आज रविवार को एक विशेष प्रस्तुति के साथ संपन्न होगा। समापन अवसर पर नई दिल्ली के प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार अशोक लाल और उनकी टीम रामायण पर आधारित पारंपरिक कठपुतली नाट्य ‘सीता हरण’ का मंचन करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित होगा।
‘सीता हरण’ की कहानी रामायण के उस प्रसिद्ध प्रसंग को प्रस्तुत करती है, जिसमें रावण, माता सीता का हरण करता है और यह प्रसंग धर्म और अधर्म के संघर्ष का प्रतीक बन जाता है। इस कथा को लकड़ी की पुतलियों, पारंपरिक संगीत, संवाद और प्रकाश प्रभावों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।
अशोक लाल और उनकी टीम वर्षों से कठपुतली कला के संरक्षण और प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। वे पारंपरिक शैली को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करते हैं। संगीत, प्रकाश और ...









