Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: State Festival

बलरामपुर में चक्रवात के लिए तेज़ तैयारी, गिरदावरी की त्रुटि पर सख्त कार्रवाई

बलरामपुर में चक्रवात के लिए तेज़ तैयारी, गिरदावरी की त्रुटि पर सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। चक्रवात के संभावित प्रभाव से उत्पन्न बारिश की आशंका के मद्देनज़र, जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियाँ तेज करने का निर्देश दिया। सोमवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के अध्यक्षता में बुलाई गई समय-सीमा की बैठक में मौसम की स्थिति, गिरदावरी कार्य और राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी के साथ-साथ फसल रिकॉर्ड का 100 % त्रुटिरहित सत्यापन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस आधार पर कलेक्टर ने राजस्व अमले और आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने का निर्देश दिया। जलभराव और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ाने तथा ज़रूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुँचाने की व्यवस्था रखने को कहा। जिला और तहस...