Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: balancing-rock

कुदरत का अद्भुत संतुलन: जबलपुर की ‘बैलेंसिंग रॉक’ पर अतिक्रमण की चिंता

कुदरत का अद्भुत संतुलन: जबलपुर की ‘बैलेंसिंग रॉक’ पर अतिक्रमण की चिंता

विशेष समाचार
जबलपुर, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मदन महल किले के निकट स्थित ‘बैलेंसिंग रॉक’ प्राकृतिक संतुलन का एक अद्भुत नमूना है। एक विशाल शिलाखंड केवल लगभग छह वर्ग इंच संपर्क के साथ नीचे की चट्टान पर टिका रहता है, फिर भी कई दशकों से अपनी जगह पर स्थिर है। इस चट्टान को भूविज्ञान में ‘पर्च्ड बोल्डर’ कहा जाता है; कठोर शिला के नीचे की नरम चट्टानों के तेज क्षरण से केवल संकरी आधार बचा रहता है। 1935 और 1997 में आए क्रमशः 6.0 एवं 6.5 तीव्रता के भूकंपों ने भी इस संतुलन को नहीं हिलाया, जिससे यह स्थल वैज्ञानिकों और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। हालांकि, हालिया अतिक्रमण और निर्माण कार्यों ने इस धरोहर को जोखिम में डाल दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पीजी नाजपांडे का दावा है कि 1910 के राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 194 के 30 एकड़ जमीन सरकारी थी, पर अब निजी कब्जे के कारण ...