गांजा तस्करी में दो आरोपित गिरफ्तार, करीब तीन किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
रायगढ़, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। “ऑपरेशन आघात” के तहत चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास में पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के द्वारा गांजा ले जा रहे आरोपी को लगभग 3 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। जांच के दौरान गांजा खरीदने वाले खरीदार की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि खरीदार ने तीन किलो गांजा मंगवाने के लिये आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया था और इसके बदले 14,850 रुपये ट्रांसफर किए थे।
25 अक्टूबर को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काली बैग में गांजा लेकर होंडा साइन एसपी 125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BR 3641) से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा...
