देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासनिक अलर्ट, राज्य में विशेष अभियान शुरू
भोपाल, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास सचिव जीवी रश्मि ने बुधवार को बताया कि देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बड़े पैमाने पर होने वाले सामूहिक विवाहों को देखते हुए राज्य में बाल विवाह की रोकथाम के लिये एक विस्तृत विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 20 नवंबर 2026 को इस त्यौहार पर होने वाले विवाहों को लेकर विभाग ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम व वार्ड में सूचना दल गठित किए जाएंगे, जबकि जिला व ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। इन कंट्रोल रूमों को उड़न दस्ते के माध्यम से विवाह स्थलों की निगरानी करने का कार्य सौंपा गया है। यदि कोई बाल विवाह का संदेह उत्पन्न होता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी ...
