Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्वच्छता

ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में ओलावृष्टि, समग्र विकास, कृषि सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित आकलन कर कृषि एवं राजस्व विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर कृषि विभाग को वार्षिक कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में फसलों के विपणन, निर्यात, उत्पादन गुणवत्ता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, माइ...
माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन एक फरवरी को

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन एक फरवरी को

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समिति द्वारा प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। समिति के इस पुनीत अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा), अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध...
केंद्रीय बजट 2026 के लिए सीतारमण का 9वां प्रयास, प्रमुख आंकड़ों पर ध्यान

केंद्रीय बजट 2026 के लिए सीतारमण का 9वां प्रयास, प्रमुख आंकड़ों पर ध्यान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, एक फरवरी को लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश कर एक रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इस बार सभी की निगाहें बहुप्रतीक्षित सीमा शुल्क सुधारों पर टिकी होंगी। सीतारमण ने 2019 में अपने पहले केंद्रीय बजट में दशकों से चले आ रहे चमड़े के ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में लिपटे पारंपरिक 'बही-खाता' का अनुकरण किया था। पिछले 4 वर्षों की तरह इस साल का बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया जाएगा। सीतारमण ऐसे समय में बजट पेश करने जा रही हैं, जब भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आगामी दो वर्षों में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, कई गंभीर आर्थिक चुनौतियां भी सरकार के सामने खड़ी हैं। आइए जानते हैं कि केंद्रीय बजट पेश करते वक्त वित्त मंत्री के सामने कौन-सी बड़ी चुनौतियां होंगी- राजकोषीय घाट...
प्रधानमंत्री मोदी की वीबी जी-राम जी योजना: महात्मा गांधी के सपनों की दिशा में एक कदम

प्रधानमंत्री मोदी की वीबी जी-राम जी योजना: महात्मा गांधी के सपनों की दिशा में एक कदम

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल भाजपा जिला कार्यालय में वीबी जी-राम जी योजना से संबंधित एक कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना के बारे में समाज में झूठ फैला रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का नाम पहले नरेगा था, जिसे कांग्रेस ने बाद में महात्मा गांधी नरेगा में बदल दिया। खण्डेलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई राष्ट्रीय योजनाओं के नामों में पहले बदलाव किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीबी जी-राम जी योजना के माध्यम से महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। खण्डेलवाल ने बताया कि इस योजना के तहत मजदूरों को पहले 100 दिन की रोजगार की गारंटी मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। यदि रोजगार नहीं मिलता है, तो बेरोजगारों को भत्ता देने का...
इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर निरंतर प्रगति, विकास और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज इंदौर देश का सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला शहर बन चुका है। विकास, स्वच्छता, उद्योग, व्यापार और सुशासन के क्षेत्र में इंदौर ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जिस पर पूरे मध्य प्रदेश को गर्व है। इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है। आज प्रदेश का हर जिला इंदौर जैसा बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में सरकार, नगर निगम और प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के साथ खड़े रहकर हरसंभव प्रयास किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक एवं दीर्घकालिक समाधान प्रदान...
एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

एमसीबी: ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण बना सफलता का मॉडल

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में लागू किए गए इस सफल मॉडल ने गांवों की स्वच्छता को नया आयाम दिया है एवं अतिरिक्त आमदनी का एक सशक्त साधन भी प्रस्तुत किया है। ग्राम पंचायतों जैसे सलका, सीरियाखोह, पिपरिया आदि में स्वच्छाग्राहियों द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण का कार्य प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सहयोग एवं सतत निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य शहरी स्तर की ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था विकसित हो चुकी है। अब सप्ताह में दो से तीन बार कचरे का नियमित संग्रहण किया जा रहा है, जिससे चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सुधार आया है। लोगों में स्वच्छता...
रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

छत्तीसगढ़, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के विकासखंड खड़गवां से प्रदेश में जर्नी आफ सेनिटेशन हाइजिन (जोश) का हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया है। उल्लेखनीय है कि ‘जोश’ पहल के माध्यम से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थागत व सामुदायिक शौचालयों की नियमित, वैज्ञानिक और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम है। ‘जोश’ पहल से युवा स्वच्छता प्रहरी बनकर समाज में ...