Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुरक्षा बल

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमिच रविवार को उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ की एक्स पोस्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का डिवीजन हेड अली दाऊद अमिच दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेयर इलाके में समूह के आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगा हुआ था। वह आईडीएफ के जवानों के खिलाफ आतंकी हमलों में भी शामिल था। वह इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते का उल्लंघन भी कर रहा था। आईडीएफ के अनुसार, रविवार को हमलाकर अमिच को मौत के घाट उतार दिया गया। उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह लेबनान स्थित शिया मुस्लिम राजनीतिक दल और शक्तिशाली सशस्त्र संगठन है जिसकी स्थापना 1980 के दशक में लेबानी घर युद्ध के दौरान हुई थी। इसे ईरान से भारी ...
बलोचिस्तान में पाक सेना का अभियान समाप्त, 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

बलोचिस्तान में पाक सेना का अभियान समाप्त, 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

अंतरराष्ट्रीय
रावलपिंडी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान समाप्त हो गया है। दो दिन चले इस अभियान में 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) के जनसंपर्क विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुख्यालय रावलपिंडी से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान के दौरान क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबादिन, खारान, पंजगुर, टंप, ग्वादर और पसनी में विद्रोहियों की ताकत को कम करना था। आरोप लगाया गया है कि विद्रोहियों ने गत दिवस ग्वादर और खारान जिलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में 18 लोग मारे गए। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसके बाद विद्रोहियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। वि...
किश्तवाड़ के डोलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों की कार्यवाही जारी

किश्तवाड़ के डोलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों की कार्यवाही जारी

राष्ट्रीय
किश्तवाड़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में छिपे आतंकवादियों की घेराबंदी कर अपना अभियान जारी रखा है। सेना ने बताया कि सभी स्रोतों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर जमीनी स्तर पर अभियान की योजना बनाई गई और उसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि “चल रहे संयुक्त ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान 31 जनवरी की सुबह डोलगाम क्षेत्र में व्हाइट नाइट कोर, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से पुनः संपर्क स्थापित किया।” उन्होंने आगे कहा कि घेराबंदी कर दी गई है और अभियान अभी भी जारी है। पिछले पखवाड़े में यह चौथी बार है जब इस क्षेत्र में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ है। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा कर आत...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बिताई रात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बिताई रात

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले को पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र समझा जाता था, और अबूझमाड़ को नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता था। लेकिन पिछले वर्ष नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर बसवा राजू के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से यहाँ की स्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बार यहाँ दो दिन के प्रवास पर पहुँचकर रात बिताई। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी, और सीएएफ के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बस्तर की शांति और सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और उनके हौसले को बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय एवं मंत्रियों ने बटालियन परिसर में जवानों के साथ रात्रि भोज किया और उनसे आत्मीय चर्चा की। इस यात्रा के पहले दिन, उन्होंने अबूझमाड़ के ग्रामीण कार्यक्रमों में भी भाग लिया और संचालित बस...
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

राष्ट्रीय
कोझिकोड, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया, जब वह 67 वर्ष के थे। विभिन्न खेल संगठनों, खिलाड़ियों और प्रशासकों ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीनिवासन ने शुक्रवार सुबह केरल के थिक्कोटी स्थित अपने आवास पर अचानक गिरने के बाद दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन ने खेल और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। वी. श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, फिर भी वह खेल जगत में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के संचालन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों का योगदान देती है, इनमें टिंकू लुका और जिसना मैथ्यू जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वे स्वय...
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के हमले में आजादी के लिए संघर्षरत बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के चार विद्रोही मारे गए हैं। बीएलए प्रवक्ता जैनूद बलोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में इस हमले का वर्णन करते हुए अपने चार कमांडरों के निधन पर गहरा शोक जताया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता जैनूद बलोच ने कहा कि यह वाकया 12 जनवरी का है। बलोचिस्तान में जबरिया काबिज होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने कलात के शोर परुद इलाके में बीएलए के एक अस्थायी शिविर पर हमला किया। इस हमले में बीएलए ने अपने चार कमांडर संगत जोहिर उर्फ ​​हक नवाज, मंजूर कुर्द उर्फ ​​बख्तियार चीता, समीउल्लाह उर्फ ​​जावेद फाहलिया और नसीर अहमद उर्फ ​​मीरेक को खो दिया। बीएलए प्रवक्ता ने कहा कि बीएलए अपने शहीद कमांडरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली, एक महिला सहित, ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली, एक महिला सहित, ढेर

राष्ट्रीय
बीजापुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उनके पास से दो एके-47 रायफल बरामद हुई हैं। इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ DVCM कैडर का नक्सली दिलीप बेड़जा शामिल है, जबकि अन्य तीन नक्सलियों की पहचान अभी शेष है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव और दो एके-47 रायफल बरामद कर लिए हैं। नेशनल पार्क जंगल के जिस इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है, वह पापाराव का इलाका है, जो नेशनल पार्क क्षेत्र का इंचार्ज है। अगर पापाराव मारा गया तो नक्सलियों के DKSZDCM कैडर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM कै...
(अपडेट) छत्तीसगढ़ में बीजापुर मुठभेड़: दो नक्सली ढेर, बरामद किए गए दो एके-47 रायफल

(अपडेट) छत्तीसगढ़ में बीजापुर मुठभेड़: दो नक्सली ढेर, बरामद किए गए दो एके-47 रायफल

राष्ट्रीय
बीजापुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले में आज शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उनके पास से दो एके-47 रायफल बरामद हुई हैं। इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ डीवीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप बेड़जा शामिल है, जबकि दूसरे नक्सली की पहचान अभी शेष है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव और 2 एके-47 रायफल बरामद कर लिए हैं। नेशनल पार्क जंगल के जिस इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है, वह नक्सली पापाराव का इलाका है, पापाराव नेशनल पार्क क्षेत्र का इंचार्ज है। यदि पापाराव मारा गया, तो नक्सलियों के डीकेएसजेडसीएम कैडर पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी केडीवीसीए...
वर्दी में प्रहरी, मैदान में जांबाज: सीनियर नेशनल खो-खो में सुरक्षा व पुलिस बलों की दिखी दमदार मौजूदगी

वर्दी में प्रहरी, मैदान में जांबाज: सीनियर नेशनल खो-खो में सुरक्षा व पुलिस बलों की दिखी दमदार मौजूदगी

खेल
नई दिल्ली/काजीपेट, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश की सीमाओं की कठिन ड्यूटी हो या आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी—अनुशासन, साहस और समर्पण सुरक्षा बलों की पहचान है। यही मूल्य इन दिनों **तेलंगाना** के **काज़ीपेट** में आयोजित **58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप** में भी देखने को मिल रहे हैं, जहां अर्धसैनिक और पुलिस बलों से जुड़े खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए खो-खो केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि उनके पेशेवर जीवन का विस्तार है। हर तेज दौड़, हर सटीक डाइव और हर सामूहिक रणनीति में वही अनुशासन झलकता है, जो वे वर्दी में निभाते हैं—टीमवर्क, सहनशक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में **भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)** और **सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)** के खिलाड़ियों से बनी **केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)** की संयुक्त पुरुष व महिला टीम...
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

राष्ट्रीय
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के दूरदराज के गांवों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एक आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना के आधार पर मंगलवार को जब सुरक्षाबलों ने बिलावर तहसील के नाजोट वन क्षेत्र में अभियान शुरू किया तो कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक ताजा जानकारी से पता चलता है कि आतंकी दुर्गम इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर घेराबंदी से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि जंगल में अंदर जाने से पहले आतंकियों ने करीब आधी रात को आसपास के इलाके में एक चरवाहे से खाना लिया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिशाओं में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और आतंकवादी और उसके सहयोगियों का पता लगाने के लिए नाजोट के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की घ...