अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट को रिपोर्ट देनी होगी
रांची, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड उच्च न्यायालय ने अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के संबंध में राज्य सरकार को आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को दी गई। अदालत में सुनवाई न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में हुई, जहाँ राज्य सरकार को 19 नवंबर तक अनुसंधान की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया।
एसआईटी का नेतृत्व हजारीबाग सदर एसडीपीओ करेंगे और टीम को मामले की त्वरित जांच करने का निर्देश मिला है। पहले की सुनवाई में अदालत ने जांच में तेजी लाने और अनुसंधान की जिम्मेदारी डिस्पी रैंक के पुलिस अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया था।
मामले के अनुसार, गुप्ता कॉम्प्लेक्स के बड़े बाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट में अनुष्का चक्रवर्ती का शव मिल...
