Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: समाज सेवा

<strong>‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया</strong>

‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जब कोई अपना अचानक बिछुड़ जाए, तब वह पीड़ा परिवार को भीतर तक झकझोर देती है। ऐसी ही पीड़ा से गुजर रहे अनेक परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत उल्लेखनीय कार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में इन अभियानों के माध्यम से गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की खोज कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया है, जिससे कई चेहरों पर वर्षों बाद मुस्कान लौट आई है। रायगढ़ पुलिस ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 59 गुम इंसान दर्ज किए गए थे। पुलिस की सतत जांच और प्रयासों से माह जनवरी में 56 गुम लोगों को ढूंढ निकालकर परिजनों से मिलाया जा चुका है। नाबालिगों की बात करें तो जनवरी में 16 नाबालिग गुम दर्ज हुए, जिनमें से 14 गुम इंसान को पुलिस ने त्वरित का...
रायपुर में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की नवधा भक्ति कथा का उद्घाटन

रायपुर में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की नवधा भक्ति कथा का उद्घाटन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को रायपुर में विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज के मुखारविंद से दो-दिवसीय नवधा भक्ति कथा का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विशाल संख्या में भक्तों और साधकों ने भाग लिया। नवधा भक्ति कथा का केंद्र नवविधा भक्ति है—भक्ति के नौ पवित्र रूप, जिन्हें भगवान राम ने रामायण में शबरी को और भक्त प्रह्लाद ने श्रीमद्भागवत में बताए हैं। इन भक्ति मार्गों में शामिल हैं: श्रवण (सुनना), कीर्तन (गान), स्मरण (स्मृति), सेवाश्रवण (सेवा), अर्चन (पूजा भाव), वंदन (नमन भाव), दास्य (सेवक भाव), सख्य (मित्र भाव) और आत्म-निवेदन (पूर्ण समर्पण का भाव)। ये मार्ग मनुष्य को सच्चे कर्म और अंतर्मन के समर्पण के माध्यम से आध्यात्मिक मुक्ति की ओर ले जाते हैं। नवधा भक्ति कथा को विस्तृत रूप से सम...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की रात पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। उन्होंने कहा कि सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में एंबुलेंस और ...
रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रायगढ़ जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री ने इसे जिले के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे मस्तिष्क, मानसिक और स्पाइन से संबंधित बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में ब्रेन और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर इस क्लीनिक की स्थापना की है। यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क इलाज और आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सभी वर्गों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल के अनुसार, इस प्रकार की व्यवस्था पहले दंतेवाड़ा जिले में शुरू की गई थी और उसी मॉडल...
पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अलग-अलग संदेशों में डॉ. एमजी रामचंद्रन के बहुआयामी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि तमिलनाडु के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने तमिल संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. एम. जी. रामचंद्रन का तमिलनाडु की प्रगति में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। समाज के लिए डॉ. एमजी रामचंद्रन की दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।...
बदलाव के दौर से गुजर रहा देश, हर तरफ है विकास की बयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बदलाव के दौर से गुजर रहा देश, हर तरफ है विकास की बयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और हर दिशा में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने राज्यव्यापी ग्राम विकास पखवाड़े के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और ग्रामीणों की ताकत ही देश की प्रगति की नींव है। जनअभियान परिषद सरकारी योजनाओं को समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है, जिसके सहयोग से गांवों का विकास और भी बलवती होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को भोपाल में आयोजित 'ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान' के तहत कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती से इस अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और हम सबको अपनी ग्रामीण संस्कृति को बनाए रखना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी क...