(संशोधित) उज्जैन में महाकाल के आंगन में पहला दीपोत्सव, गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे पुजारी
उज्जैन, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। देश भर में दीपावली की तैयारियों का शोर बढ़ रहा है, पर परम्परा के अनुसार सबसे पहले महाकाल के आंगन में पाँच दिवसीय दीपोत्सव का आरम्भ होगा। शुक्रवार, 06 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन आयोजित किया जाएगा।
पुरोहित समिति के सदस्य लोकेश व्यास ने कहा कि इस दिन धन कुबेर और चांदी के सिक्कों का अभिषेक किया जाएगा, साथ ही बाबा महाकाल को भी एक चांदी का सिक्का अर्पित किया जाएगा। सुबह की भस्म आरती के बाद, गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपावली की शुरुआत पुजारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूजन में उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित लगभग दो दर्जन पंडे‑पुजारी भाग लेंगे।
उसी दिन सुबह लगभग नौ बजे नंदिहाल में गणपति और महालक्ष्मी की पूजा के बाद, पंचामृत और रुद्राभिषेक द्वारा भगवान महाकाल को स्नान कराया जाएगा, जिसमें सुख‑समृद्धि, आरोग्य और...
