बिलासपुर: तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में रचा नया इतिहास
बिलासपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। कहा जाता है कि जब इरादे मजबूत होते हैं, तो मुश्किल परिस्थितियाँ भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। इस न्याय को सच कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने, जिन्होंने 7वीं एनटीपीसी पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्वित किया है।
30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक एनएसआईएस पटियाला (पंजाब) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तोमन कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को दोहरी सफलता दिलाई। टीम स्पर्धा में उन्होंने अमित कीर्तनिया के साथ मिलकर यह उपलब्धि प्राप्त की। बालोद जिले के निवासी तोमन कुमार पिछले दो वर्षों से बिलासपुर आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। व...

