Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राजू होटल

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई, रामानुजनगर का राजू होटल बंद रखने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई, रामानुजनगर का राजू होटल बंद रखने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 06 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दीपावली के जश्न के दौरान, सूरजपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत एक नई कार्रवाई जारी की गई है। गुरुवार को, विभाग की टीम ने रामानुजनगर बस स्टैंड के पास स्थित राजू होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, रसोई में अस्वच्छ स्थितियों में भोजन तैयार किया जाना और काले पड़ चुके तेल का उपयोग पाया गया। इसके अतिरिक्त, होटल संचालक मौके पर वैध खाद्य लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सके। खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता संबंधी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए, विभाग की टीम ने होटल से नमूना जांच के लिये जमा करवाया। साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और वैध खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत करने तक होटल को बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गये। परिसर में नोटिस भी चस्पा किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, दीपावली...