चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा, किसानों को सतर्क रहने का निर्देश
रायपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है, इस संदर्भ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने किसानों के लिये मौसम‑आधारित कृषि सलाह जारी की है। विश्वविद्यालय ने फसलों को संभावित नुक़सान से बचाने हेतु आवश्यक सावधानी बरतने और कृषि कार्यों में मौसम के अनुरूप बदलाव करने की अपील की है।
किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने विभागीय अधिकारी‑कर्मचारियों सहित सभी मैदानी कर्मियों को स्थिति पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण‑पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनता दबाव क्षेत्र निकट भविष्य में चक्रवाती रूप ले सकता है, जिसमें हवा की गति 115 से 140 किमी/घं...







