Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मोनिका बघेल

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत बालोद जिले की बालिका मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर एक बार में 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। यह राशि भारत सरकार की ओर से मोनिका के बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। इस विशेष अवसर पर जिला कलेक्टर ने मोनिका को एक डेमो चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपकलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही गैर‑संस्थागत देखरेख एवं संस्थागत देखरेख के संरक्षण अधिकारी, मिशन शक्ति के परियोजना समन्वयक, मिशन वात्सल्य के अधिकारी‑कर्मचारी तथा मोनिका के संरक्षक भी मौजूद थे। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को कोविड‑19 महामारी से प्रभावित उन बच्चों को सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी, जिन्होंने महामारी के दौरान अपने मा...