Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मुख्यालय भोपाल में, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मुख्यालय भोपाल में, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों को आधुनिक, सुलभ, सुरक्षित एवं पर्यावरण‑अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को लागू किया है। इस सेवा के सुगम संचालन हेतु मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) का मुख्यालय और सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियों के कार्यालयों की स्थापना एवं विस्तार कार्य जारी है। मुख्यालय को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में स्थापित किया जा रहा है, जहाँ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनायी जाएगी, जिसमें लगभग 150 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये बैठने की व्यवस्था होगी। जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने कहा, “कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सातों क्षेत्रीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेशभर में चल रही बसों की निरन्तर निगरानी की जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं परिवहन...