Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मीरपुर

ढाका का मीरपुर औद्योगिक क्षेत्र हुआ अशांत, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

अंतरराष्ट्रीय
ढाका (बांग्लादेश), 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मीरपुर औद्योगिक क्षेत्र तीन दिनों से चल रहे कपड़ा उद्योग कर्मचारियों की 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की माँग के कारण अशांत हो गया है। आज सुबह से लेकर दोपहर तक कर्मचारियों और पुलिस के बीच बार-बार झड़पें हुईं, जिससे मीरपुर-10, मीरपुर-2, मीरपुर-14 और मीरपुर-11 के हिस्से युद्ध के मैदान जैसा दिखने लगे। कई निवासियों का कहना है कि “रविवार से ही यह इलाका किसी युद्ध क्षेत्र जैसा लग रहा है। सुबह ठीक से जागने से पहले ही साउंड ग्रेनेड की तेज आवाजें और आंसू गैस की तीखी गंध ने जीना दूभर कर दिया है।” यह बयान आबू हनीफ ने दिया, जो मीरपुर के पुराबी इलाके में रहते हैं। दूसरे ओर, शरीफुल इस्लाम ने बताया कि आम लोग डर के साये में अपने घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है और लोगों से पूछताछ करने के लिए गलियों मे...