Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: माइक्रोसॉफ्ट

एम्स्टर्डम में माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्ज़ा, पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा

एम्स्टर्डम में माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्ज़ा, पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा

अंतरराष्ट्रीय
एम्स्टर्डम, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नीदरलैंड की राजधानी में माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर निर्माण को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध हुआ। शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी साइट में घुसकर विस्तृत विरोध प्रदर्शन किया, जिससे डच पुलिस के साथ झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस और लाठियों का प्रयोग किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक पुलिस अधिकारी को हल्की चोट आई। रूसी अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) ने डच मीडिया के हवाले से बताया कि प्रदर्शनकारियों ने स्लॉटरडिज्क इलाके में निर्मित डेटा सेंटर की सुरक्षा बाड़ को एंगल ग्राइंडर से काटा और बाड़ के ऊपर से कूद कर निर्माण स्थल के अंदर प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार दोपहर तक लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने फ्लेयर्स जलाए, दीवारों पर ग्रैफिटी की, और क्रेन ...