Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महानदी भवन

मुख्य सचिव विकासशील ने निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की

मुख्य सचिव विकासशील ने निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्य सचिव विकासशील ने आज गुरुवार को महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक का संचालन किया। बैठक में राज्य में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों के लिये रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की शुरुआत में मुख्य सचिव विकासशील ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लागत तुलनात्मक विश्लेषण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए, जिससे प्रत्येक परियोजना का यथार्थवादी आकलन संभव हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट में शामिल किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की समय पर पहचान कर उनकी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियों को पहले से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने‑अपने क्षेत्रों में चल रहे एवं...